✕

होम / यूटिलिटी / दिल्लीवाले भी उठा सकेंगे 'नाइटलाइफ' का मजा! 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें

दिल्लीवाले भी उठा सकेंगे 'नाइटलाइफ' का मजा! 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें

दिल्ली सरकार के इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि व्यापारियों को फायदा होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जिस तरह मुंबई की नाइटलाइफ ज्यादा सुरक्षित और मशहूर है, उसी तरह अब दिल्लीवाले भी नाइटलाइफ का मजा ले सकेंगे. दिल्ली में अब दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी. इसे लेकर एक अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

24 घंटे खुली रहेंगी ये 314 दुकानें
दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ऑनलाइन खरीदारी और डिलीवरी दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन सुविधाओं समेत 300 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को 24 घंटे चालू रखने की इजाजत दे दी है. उपराज्यपाल के इस फैसले के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है. सक्सेना ने ऐसे 314 प्रतिष्ठानों को छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. उनमें से कुछ के आवेदन 2016 से लंबित थे, दिल्ली दुकान और स्थापना अधिनियम 1954 की धारा 15 और 16 के तहत शहर में दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज की अवधि को बढ़ाने की बात कही गई है. 314 प्रतिष्ठानों के 24 घंटे और 7 दिन चलाने की लिस्ट में लॉजिस्टिक्स और आवश्यक वस्तु कंपनियां, कुछ कॉल सेंटर और ई-कॉमर्स डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं.  

क्या होंगे नाइटलाइफ के नियम
दिल्ली सरकार के इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि व्यापारियों को फायदा होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा. हालांकि श्रम विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में ये साफ किया गया है कि कर्मचारियों को किसी भी दिन 9 घंटे से ज्यादा काम नहीं करने दिया जाएगा और हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम करने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही किसी भी कर्मचारी को उसकी मर्जी की शिफ्ट में काम करने की छूट होगी, किसी को भी नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा. 

किन दुकानों ने किया आवेदन
एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दुकान और स्थापना अधिनियम, 1954 में प्रावधान है कि प्रत्येक आउटलेट के लिए अलग से छूट दी जाए. “अगर कोई फार्मेसी चेन एक आउटलेट के लिए छूट हासिल की है तो वह किसी विशेष आउटलेट के लिए प्राप्त छूट के आधार पर बाकी आउटलेट संचालित नहीं कर सकती. छूट दुकान- या प्रतिष्ठान विशेष के लिए ही होगा. एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि 314 प्रतिष्ठानों की सूची तत्काल रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन कुछ फाइव स्टार होटलों सहित कई होटलों ने श्रम विभाग से अपने रेस्टोरेंट और रूम सर्विस के 24×7 संचालन की मांग की है. इसके अलावा एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने सामान की 24×7 डिलीवरी की इजाजत मांगी है. 

VIDEO: IMF ने फिर घटाया भारत का GDP अनुमान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago