✕

होम / यूटिलिटी / अब WhatsApp से होगा मेट्रो का रिचार्ज, DMRC ने शुरू की सर्विस, बस फॉलो करें ये स्टेप

अब WhatsApp से होगा मेट्रो का रिचार्ज, DMRC ने शुरू की सर्विस, बस फॉलो करें ये स्टेप

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है. वॉट्सऐप पर DMRC का नंबर सेव कर कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो खुश हो जाइए. अब मेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाना पहले से बेहद आसान हो गया है. आपको कार्ड रिचार्ज करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी. फोन में मौजूद वॉट्सऐप से ही आपका काम हो जाएगा. दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है. DMRC के ऑफिशियल वॉट्सऐप नंबर के जरिए ही मेट्रो कार्ड को रिचार्ज किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि आखिर यह सर्विस कैसे काम करेगी?

रिचार्ज के लिए ये नंबर करना होगा सेव?

WhatsApp पर ही अगर मेट्रो यात्रियों को अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज करना है तो वो आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें Delhi Metro का ऑफिशियल WhatsApp नंबर अपने फोन में सेव करना होगा. ये चैटबॉट सर्विस नंबर है +91-9650855800. लोगों के लिए इस नंबर पर बात करना काफी आसान होगा, क्योंकि ये चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है.

कैसे करें सर्विस का इस्तेमाल? 

सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को इस नंबर पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा. इसके बाद आपको English या हिंदी में से भाषा सेलेक्ट करनी होगी. मैंने English की. इसके बाद Buy Ticket, Smart Crad Top Up, Retrieve Ticket जैसे ऑप्शंस सेलेक्ट करने को कहा गया. Smart Crad Top Up पर क्लिक करते ही ऑप्शन आएगा Click below to Top Up your Smart Card. ये आपको दूसरे पेज पर Redirect कर देगा.

DMRC के इस पेज पर आपको अपने Metro Card से जुड़ी Details वहां पर डालनी होंगी. जैसे की

•    कार्ड नंबर (Card Number)
•    अमाउंट (Amount)
•    पेमेंट डीटेल्स (Payment Details)

WhatsApp की ये सर्विस Android, iOS दोनों स्मार्टफोन्स पर काम करेगी. ये सर्विस दिल्ली, गुरुग्राम, रैपिड मेट्रो सभी के लिए है. पिछले साल WhatsApp ने दिल्ली मेट्रो के लिए वॉट्सऐप पर QR टिकटिंग सिस्टम लॉन्च किया था जो कि काफी हिट रहा.

कितने रुपये का मिलेगा डिस्काउंट

अच्छी बात ये है कि वॉट्सऐप से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करते हैं तो आपको डिस्काउंट भी मिलेगा. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की ओर से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके लिए मिनिमम रिचार्ज 100 रुपये है. यानी 100 के रिचार्ज पर आप 5 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. हालांकि, मैक्सिमम डिस्काउंट 10 रुपये ही रहेगा. 500 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो 490 रुपये पे कर 10 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकेगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago