होम / यूटिलिटी / दिल्ली मेट्रो ने IRCTC से मिलाया हाथ! अब 4 दिन तक वैलिड रहेगा मेट्रो टिकट

दिल्ली मेट्रो ने IRCTC से मिलाया हाथ! अब 4 दिन तक वैलिड रहेगा मेट्रो टिकट

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन DMRC ने IRCTC के साथ एक डील की है. ऐसे में अब आपको ट्रेन टिकट की तरह घर बैठे मेट्रो का टिकट बुक करने की भी सुविधा मिलेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, अब आपको ट्रेन की टिकट की तरह ही घर बैठे दिल्ली मेट्रो का टिकट भी बुक करने की सुविधा भी मिलेगी. वहीं, आपका टिकट अब 24 घंटे के लिए नहीं पूरे 4 दिन तक के लिए वैलिड रहेगा. इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स के साथ हाथ मिलाया है. तो आइये जानते हैं आप कैसे और कहां से मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं?

इस ऐप से बुक कर सकेंगे मेट्रो का टिकट
आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप से अब आप रेल के अलावा मेट्रो टिकट की भी एडवांस बुकिंग कर सकेंगे. वन इंडिया, वन टिकट को बढ़ावा देने के लिए आईसीटीसी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ने हाथ मिलाया है. 

इतने दिन तक वैलिड रहेगा टिकट 
जिस तरह आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ट्रेन रिजर्वेशन के लिए आपको 4 महीने यानी 120 दिन की एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है. उसी तरह से अब आपको मेट्रो से भी सफर करने के लिए 120 दिन पहले एडवांस बुकिंग फैसिलिटी मिलेगी. एक बार लिया हुआ टिकट 4 दिन के लिए वैलिड भी रहेगा. जबकि अभी मेट्रो टिकट की वैलिडिटी भी सिर्फ एक दिन की होती है. मेट्रो का टिकट यात्रा की तय तारीख से 2 दिन पहले और दो दिन बाद तक वेलिड रहेगा. यानी जल्दी या लेट पहुंचने पर भी आपका पैसा बर्बाद होगा और आप मेट्रो के उसी टिकट से यात्रा कर सकेंगे. 

टिकट कैंसिल कराने की भी सुविधा
जिस तरह आपको ट्रेन का टिकट कैंसल कराने का विकल्प मिलता है, ऐसे ही आप मेट्रो का टिकट भी कैंसिल करा सकते हैं. अगर आपको कोई जरूरी काम आ गया या उस दिन कहीं दूसरी जगह जाने का प्यान बन गया तो आप उस मेट्रो टिकट को कैंसिल भी करा सकते हैं. आपको पैसे रिफंड मिल जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें-Credit Card से करें इनकम टैक्स का भुगतान, रिफंड के साथ ऐसे मिलेगा कैशबैक

ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट
मेट्रो की टिकट आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के जरिए बुक कर सकेंगे. आईआरसीटीसी से मेट्रो रेल के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए दिल्ली मेट्रो रेल के बुकिंग सिस्टम में बदलाव किए जाएंगे. क्यूआर कोड वाला मेट्रो टिकट बुक कराया जाएगा, क्यूआर कोड ट्रेन के टिकट पर प्रिंट होकर आएंगे. लोग चाहे तो उसका प्रिंटआउट निकाकर अपने पास रखें या फिर फोन में स्क्रीन शॉट लेकर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

इन लोगों को मिलेगी सुविधा
मेट्रो टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है. फिलहाल ये सिर्फ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर चलेगा. आईफोन यूजर्स को अभी इस सुविधा का लाभ लेने के लिए और इंतजार करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 4 महीने की ट्रायल के बाद इसमें जरूरी बदलावों के साथ फुल वर्जन में लॉन्च किया जाएगा. मेट्रो टिकटों की एडवांस बुकिंग से मेट्रो स्टेशनों पर टिकट विंडो के बाहर लगने वाली भीड़ से राहत मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

51 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago