✕

होम / यूटिलिटी / दिल्ली में टैक्सी, ऑटो से सफर करना हुआ महंगा, CNG की बढ़ती कीमतों के चलते बढ़ा किराया

दिल्ली में टैक्सी, ऑटो से सफर करना हुआ महंगा, CNG की बढ़ती कीमतों के चलते बढ़ा किराया

दिल्ली सरकार के इस कदम से यात्रियों की तो जेब ढीली होगी लेकिन 2 लाख ऑटो रिक्शा और टैक्स ड्राइवर्स को राहत मिलेगी, CNG की बढ़ती कीमतों का बोझ खुद उठा रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिये टैक्सी और ऑटो रिक्शा से सफर करना अब और महंगा हो गया है. दिल्ली सरकार ने CNG की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए किराये बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. 

ऑटो-टैक्सी का किराया कितना बढ़ा
नई दरों के लागू होने के बाद ऑटो रिक्शा के लिए मीटर डाउन चार्ज यानी न्यूनतम किराया पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 25 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है. इसके बाद प्रति किलोमीटर किराया 9.5 किलोमीटर से बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह नॉन एसी और एसी टैक्सी के लिये मीटर डाउन चार्ज पहले 1 किलोमीटर के लिए 25 रुपये से बढ़ाकर 40 किलोमीटर कर दिया गया, इसके बाद प्रति 1 किलोमीटर के लिए नॉन एसी का किराय 14 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है, और एसी टैक्सी का किराया 16 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. 

2 लाख ऑटो टैक्सी डाइवर्स को फायदा
दिल्ली सरकार के इस कदम से यात्रियों की तो जेब ढीली होगी लेकिन 2 लाख ऑटो रिक्शा और टैक्स ड्राइवर्स को राहत मिलेगी, CNG की बढ़ती कीमतों का बोझ खुद उठा रहे थे. दिल्ली सरकार की मंजूरी के बाद इसे नोटिफाई किया जाएगा इसके बाद ये नए किराये लागू हो जाएंगे. ऑटो के किरायों में आखिरी बार बदलाव आज से दो साल पहले साल 2020 में किया गया था, जबकि टैक्सियों के लिए किरायों में बदलाव आज से 9 साल पहले यानी 2013 में किया गया था. दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को टैक्सी और ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और यूनियन की ओर से कई बार किराये बढ़ाने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया था.  इसके बाद मई 2022 में CNG की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए 13 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया, जिसको किरायों को लेकर अपने सुझाव देना था. इस कमेटी को किरायों के अलावा मेंटेनेंस की लागत और कई दूसरे मुद्दों को लेकर भी सुझाव देने के लिये कहा गया था. 

इस साल 28 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ CNG
दिल्ली-NCR में 7 मार्च से लेकर अबतक 14 बार CNG की दरें बढ़ाई जा चुकी हैं. 7 अक्टूबर को दिल्ली में CNG के दाम 75.61 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 78.61 रुपये किलो कर दिये गये थे. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबद में CNG का दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिया गया था. अप्रैल 2021 से लेकर अबतक CNG की कीमतों में 35.21 रुपये प्रति किलो या 80% का इजाफा किया जा चुका है. अप्रैल 2022 से लेकर अबतक CNG कीमतों में 28.60 रुपये का इजाफा हो चुका है.

VIDEO: iPhone 14 Pro का स्टॉक खत्म, केंद्रीय मंत्री ने की Apple से बात


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago