✕

होम / यूटिलिटी / Debit कार्ड के बिना भी ATM से निकाल सकते हैं कैश, जानिए कैसे?

Debit कार्ड के बिना भी ATM से निकाल सकते हैं कैश, जानिए कैसे?

आपको ATM से कैश निकालने के लिए डेबिड कार्ड की जरूरत भी नहीं है. आपके पास इंटरनेट और स्मार्टफोन है, तो भी आप ATM से बड़ी आसानी से कैश निकाल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटरनेट और स्मार्टफोन ने हमारे बैंकिंग से जुड़े कई काम को आसान बना दिया है. इतना ही नहीं इसके जरिए हम अब ATM से पैसे तक निकाल सकते हैं. जी हां, अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें, अब आपको ATM से कैश विड्राल करने के लिए डेबिट कार्ड की भी जरूरत नहीं है. अगर आपको कभी कैश की जरूरत पड़ जाए और आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है, तो भी आप एटीएम से कैश निकाल सकते हैं. तो आइए जानते हैं बिना डेबिट कार्ड के आप एटीएम से कैसे और कितना कैश निकाल सकते हैं? 

स्मार्टफोन से निकलेगा कैश
दरअसल, बिना एटीएम कार्ड के बिना पैसे निकालने में आपका स्मार्टफोन आपकी मदद कर सकता है. अगर आप घर में एटीएम कार्ड भूल जाते हैं तो आप अपने फोन में मौजूद UPI App के जरिए एटीएम से कैश विड्राल कर सकते हैं. National Payments Corporation of India की तरफ से इस सुविधा को लॉन्च किया गया था, लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है. आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके एक दिन में करीब 10 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं.
 
यूपीआई के जरिए ATM से ऐसे निकालें कैश
1. ATM से UPI के जरिए पैसे निकालने के लिए सबसे पहले ATM पर जाएं.
2. अब आपको ATM के मेन्यू पर UPI Cash Withdrawal का ऑप्शन चुनना होगा. 
3. अब आपको ATM में उस अमाउंट को फिल करना होगा जो आप निकालना चाहते हैं.
4. अब आपको नेक्स्ट स्टेप में ATM की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड मिलेगा. 
5. अब आपको अपने फोन में UPI ऐप ओपन करना होगा और फिर ऐप से ATM में दिख रहे QR Code को स्कैन करें.
6. जैसे ही आप QR Code को स्कैन करेंगे ATM से पैसे निकल जाएंगे. 

इस बात का रखना होगा ध्यान
अगर आप UPI के जरिए एटीएम से पैसे निकालना चाहते हैं, तो आपको एक बात जरूर ध्यान रखनी होगी. कैश निकालने से पहले यह कंफर्म कर लें कि आपके UPI APP में UPI ATM ट्राजेंक्शन की सुविधा इनेबल है या नहीं. इतना ही नहीं आप जिस एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं, वह ATM भी UPI इनेबल होना चाहिए, तभी आप कैश निकाल पाएंगे. 

कितना सुरक्षित है ये तरीका?
यूपीआई ऐप्स के जरिये कैश निकालने का यह तरीका काफी सुरक्षित है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे लेकर एक बयान भी दिया है कि ये कैश निकालने के लिए सुरक्षित तरीका है. इसमें कार्ड क्लोनिंग नहीं हो सकती है. इसका मतलब है कि यह आपको बैंकिंग फ्रॉड से बचाता है. 

इसे भी पढ़ें-अब Google Chrome OS को लेकर जारी हुई चेतावनी, अटैकर्स से बचने के लिए यूजर्स तुरंत करें ये काम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago