✕

होम / यूटिलिटी / आम आदमी को पहली तारीख को लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत

आम आदमी को पहली तारीख को लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत

आज यानी शनिवार 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं. नए रेट के मुताबिक बजट के दिन मिली राहत आज छीन ली गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है, केंद्रीय बजट के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकार ने जो राहत बजट के दिन थी, वह आज वापिस ले ली है. शनिवार 1 मार्च 2025 को इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1803 रुपये का हो गया है. पहले फरवरी में 1797 रुपये था और जनवरी में 1804 रुपये का. कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1913 रुपये में मिलेगा. यह फरवरी में 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हुआ था. मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब फिर से 1755.50 रुपये हो गई है. फरवरी में 1749.50 रुपये थी और जनवरी में इसकी कीमत 1756 रुपये थी. 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव कोलकाता में भी बदले हैं. इसकी कीमत यहां 1965.50 रुपये हो गई है. फरवरी में 1959.50 रुपये थी और जनवरी में 1966 रुपये.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर

दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट से ही मिल रहा है. आज 1 मार्च 2025 को भी यह 803 रुपये में ही बिक रहा है. वहीं, लखनऊ में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 840.50 रुपये का है और 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1918 रुपये का. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये है.

बजट के दिन मिली थी मामूली राहत

बता दें बजट के दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 7 रुपये की मिली छोटी सी राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को मिली थी. घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. मार्च महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह सबसे कम बढ़ोतरी है. पिछले साल 1 मार्च 2024 को एक बार में 352 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इस बार फरवरी में मिले 7 रुपये की मामूली राहत को अब फिर बढ़ी हुई कीमतों के साथ लगभग खत्म कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

33 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

53 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago