✕

होम / यूटिलिटी / बड़ी राहत! LPG की कीमतों में 115 रुपये की भारी कटौती, फटाफट चेक करिये नये रेट

बड़ी राहत! LPG की कीमतों में 115 रुपये की भारी कटौती, फटाफट चेक करिये नये रेट

देश में आज से 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 115 रुपये सस्ता मिलेगा. दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के चलते ये बड़ी राहत दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रेस्टोरेंट और होटल चलाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है, उसकी कीमतें जस की तस हैं.

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये घटे
देश में आज से 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 115 रुपये सस्ता मिलेगा. दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के चलते ये बड़ी राहत दी गई है. इसका फायदा रेस्टोरेंट, होटल और दूसरे छोटे मोटे फूड स्टॉल्स को होगा, जो कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. इस कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर का भाव दिल्ली में 1744 रुपये हो गया है. घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 6 जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया. 

अक्टूबर में भी घटे थे दाम
दिल्ली के बाद कोलकात में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का भाव 1,846 रुपये हो गया है, इसी तरह मुंबई में 1,696 और चेन्नई में 1,893 रुपये हो गया है. इसके पहले अक्टूबर में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये घटाई गईं थी, जिसके बाद भाव दिल्ली में 1859 रुपये से घटकर 1885 रुपये हो गये थे. लगातार दो महीने दाम घटने से कमर्शियल सिलेंडर के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. 

जून से ही कीमतों में कटौती
हालांकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस साल जून से ही गिरावट देखने को मिल रही है, इसके पहले 19 मई को भाव IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 2,354 रुपये थे, जो कि जून में कटौती के बाद घटकर 2,219 रुपये हो गए, फिर 1 जुलाई को भी दाम घटाए गए और ये 2,021 रुपये हो गया, 1 अगस्त को भी कीमतें कम हुईं और ये 1,976 रुपये पर आ गया, फिर 1 सितंबर को अगली कटौती के बाद ये 1885 रुपये हो गया. इसके बाद अक्टूबर और फिर आज यानी 1 नवंबर को 115 रुपये की भारी कटौती के बाद कीमतें दिल्ली में 1744 रुपये पर आ गई हैं.

VIDEO: इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago