होम / यूटिलिटी / फुल स्पीड में दौड़ रहा महंगाई का मीटर, अब CNG-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा

फुल स्पीड में दौड़ रहा महंगाई का मीटर, अब CNG-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा

महंगाई के मौसम में CNG और पेट्रोल के दाम भी बढ़ गए हैं. हालांकि, फिलहाल ये बढ़ोत्तरी कुछ शहरों तक ही सीमित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मानसून के सीजन में महंगाई की बारिश हो रही है. खाने-पीने की लगभग हर चीज महंगी होती रही है. टमाटर इतना 'लाल' हो गया है कि आम आदमी को न चाहते हुए भी उससे मुंह मोड़ना पड़ रहा है. इस बीच, CNG और पेट्रोल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आज से कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है. Indraprastha Gas Limited (IGL) ने राजधानी दिल्ली में CNG के दाम 74.09 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 75.09 प्रति किलो कर दिए हैं. इसी तरह, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए का इजाफा हुआ है. 

इतनी महंगी हो गई सीएनजी
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कल तक सीएनजी 78.70 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी. अब इसके लिए 79.70 प्रति किलो के हिसाब से जेब ढीली करनी होगी. गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, लेकिन रेवाड़ी में सीएनजी एक रुपए महंगी हो गई है. इसी तरह, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में सीएनजी के दाम 79.08 प्रति किलो से बढ़कर 80.08 प्रति किलो हो गए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में लखनऊ, उन्नाव, आगरा और अयोध्या मे CNG की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

ये भी पढ़ें - देश के इस राज्य में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर, 17 राज्यों में  कीमत  50 के पार

यहां पेट्रोल-डीजल महंगा 
उधर, कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध करने वाली भाजपा ने अपने एक राज्य में तेल महंगा कर दिया है. गोवा में पेट्रोल-डीजल के लिए अब लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. सरकार ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट बढ़ाने की घोषणा की है. राज्य में आज से पेट्रोल एक रुपए और डीजल 36 पैसे महंगा हो गया है. गोवा में कल तक पेट्रोल की कीमत 95.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 87.90 रुपए प्रति लीटर थी. कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. सीनियर पार्टी लीडर यूरी अलेमाओ ने इसे असंवेदनशील सरकार का फैसला बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है.

जल्द नहीं मिलेगी राहत 
महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है. फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वहीं दालों की कीमत में भी 11% तक बढ़ोतरी हुई है. टमाटर और प्याज पिछले कुछ दिनों से ज्यादा भाव दिखा रहे हैं. इनकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. आलम ये है कि कई शहरों में टमाटर के दाम 50 से 70 के बीच झूल रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह भीषण गर्मी है. इस साल गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच है, जिससे फसलें प्रभावित हुई हैं. हालांकि, गर्मी से राहत देने वाली बारिश के सीजन में भी चढ़ते दामों से राहत के आसार नहीं हैं. क्योंकि मानसून के दौरान सब्जियों की आवक कम हो जाती है और कीमत बढ़ने लगती है. लिहाजा, आशंका है कि पूरे मानसून महंगाई डायन की तरह आम आदमी को परेशान करती रहेगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

1 day ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

1 hour ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ पद खाली हैं और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया या नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिन नेताओं के नाम संभावित बदलाव से जोड़े जा रहे हैं, उनमें निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कई नाम शामिल हैं.

2 hours ago

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

2 days ago