✕

होम / यूटिलिटी / Citi Bank के कस्टमर्स दें ध्यान, बंद होने जा रही है ये सर्विस! जानें क्या होगा बदलाव?

Citi Bank के कस्टमर्स दें ध्यान, बंद होने जा रही है ये सर्विस! जानें क्या होगा बदलाव?

एक्सिस बैंक ने FAQ जारी करते हुए कहा है कि वह सिटी बैंक के कस्टमर्स को कोई परेशानी नहीं होने देंगे. कार्ड का माइग्रेशन 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Citibank के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. 12 जुलाई से ग्राहकों के लिए सिटीबैंक ऑनलाइन सर्विसेस बंद होने वाली है. प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने जानकारी दी है कि सिटी बैंक (Citibank) के क्रेडिट कार्ड का विलय 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद कस्टमर्स एक्सिस बैंक के अपने नए कार्ड से सभी लाभ उठा सकेंगे. एक्सिस बैंक ने इस प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों के जवाब (FAQ) अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए हैं ताकि कस्टमर्स को कोई दिक्कत न हो. एक्सिस बैंक ने कहा है कि जब तक कस्टमर्स को नए क्रेडिट कार्ड नहीं मिल जाते उनके सिटीबैंक के कार्ड काम करते रहेंगे.

नया कार्ड मिलने तक चलते रहेंगे मौजूदा कार्ड 

एक्सिस बैंक के अनुसार, 15 जुलाई के बाद भी नया कार्ड मिलने तक सिटी बैंक के मौजूदा कार्डों पर भी एक्सिस बैंक की ओर से मिलने वाले सभी बेनिफिट मिलते रहेंगे. कंज्यूमर बैंकिंग ग्राहक सिटीबैंक की तरफ से दी गई सेवाएं, ब्रांच, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और सिटी मोबाइल ऐप पहले की तरह ही इस्तेमाल करते रह सकते हैं. अब इन सभी सेवाओं की जिम्मेदारी एक्सिस बैंक ने उठाई हुई है और उसी की तरफ से तमाम ग्राहकों को सेवा दी जा रही है. भविष्य में कोई बदलाव आने पर आपको जानकारी दे दी जाएगी.

यूनिक कस्टमर आईडी का क्या होगा 

एक्सिस बैंक के अनुसार, उनके कस्टमर को यूनिक कस्टमर आईडी दी गई है. माइग्रेशन के बाद सभी सेवाएं इसी आईडी की मदद से उपलब्ध की जाएंगी. अगर आपके पास अभी तक यह आईडी नहीं है तो जल्द ही एसएमएस और ईमेल के जरिए इसकी सूचना आप तक पहुंचा दी जाएगी. एक्सिस बैंक ने जानकारी दी है कि माइग्रेशन के बाद आपको क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे. उनकी कोशिश है कि सिटी बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाएं आगे भी जारी रहें. क्रेडिट कार्ड लिमिट में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

सिटी बैंक अकाउंट और एप का क्या होगा 

सिटी बैंक के अकाउंट और एप का इस्तेमाल माइग्रेशन तक जारी रहेगा. इसके बाद आपको एक्सिस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल एप का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए आप सिटी कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बैंक ने अपनी वेबसाइट के जरिए जानकारी दी है कि आपको माइग्रेशन के लिए किसी तरह के डॉक्यूमेंट जमा नहीं करने होंगे. आपका सिटी बैंक कार्ड और अकाउंट अपने आप एक्सिस बैंक कार्ड और अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago