✕

होम / यूटिलिटी / केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कच्चे जूट पर इतना बढ़ाया MSP!

केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कच्चे जूट पर इतना बढ़ाया MSP!

कच्चे जूट की एमएसपी 2014-15 में 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे सरकार ने अब 2025-26 मार्केटिंग सीजन के लिए 5650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के किसानों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने कच्चे जूट की खेती करने वाले किसानों के लिए कच्चे जूट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ा दिया है. कच्चे जूट की एमएसपी 2014-15 में 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे सरकार ने अब 2025-26 मार्केटिंग सीजन के लिए 5650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. इसका मतलब कि एक दशक के दौरान सरकार ने कच्चे जूट की एमएसपी 2.35 गुना बढ़ाई है. 

किसानों को होगा इतना फायदा

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार यानी 23 जनवरी, 2025 को जूट किसानों को बड़ा तोहफा दिया. उसने मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए रॉ जूट का मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) 6 प्रतिशत यानी 315 रुपये बढ़ा दी है. अब किसानों को एक क्विटंल रॉ जूट के बदले 5650 रुपये मिलेंगे. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिमंडल की बैठक की बाद यह जानकारी दी है. पीयूष गोयल ने कहा कि नया एमएसपी अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 66.8 प्रतिशत रिटर्न सुनिश्चित करता है. इससे किसानों को काफी फायदा होगा. कच्चे जूट की एमएसपी 2014-15 में 2,400 रुपये प्रति क्विंटल थी. यह 2025-26 मार्केटिंग सीजन के लिए 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. इसका मतलब है कि एक दशक के दौरान सरकार ने रॉ जूट की एमएसपी 2.35 गुना बढ़ाई है.

हेल्थ मिशन पर भी बड़ा अपडेट
केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) को अगले 5 साल तक जारी रखने पर मुहर लगा दी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मिशन ने पिछले 10 सालों में ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि 2021 से 2022 के बीच लगभग 12 लाख हेल्थ वर्कर्स एनएचएम से जुड़े और भारत ने एनएचएम के तहत कोविड​​​​-19 महामारी के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago