✕

होम / यूटिलिटी / केन्‍द्रीय कर्मचारियों को 2024 में मिलेगी बड़ी सौगात, इतनी हो जाएगी सैलरी

केन्‍द्रीय कर्मचारियों को 2024 में मिलेगी बड़ी सौगात, इतनी हो जाएगी सैलरी

दरअसल जब सरकार सातवां वेतनमान लेकर आई थी तब उसने ये प्रावधान किया था कि जैसे ही DA 50 प्रतिशत हो जाएगा उसे बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्रीय कर्मचारियों के लिए 2024 बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है. वर्ष 2024 में केन्‍द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. इसकी वजह है इन कर्मचारियों को मिलने वाले डीए का प्रतिशत 50 को पार करना. वैसे तो डीए हर छ: महीने में बढ़ता है लेकिन सरकार के एक के नियम के अनुसार 2024 में केन्‍द्रीय कर्मचारियों को इस डीए का फायदा उनकी सैलरी में मिलने जा रहा है. जिसके बाद उनकी सैलरी 18000 से 27000 तक पहुंच जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये माजरा है क्‍या

सरकार के किस नियम से होगा फायदा

केन्‍द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता हर छ: महीने में बढ़ता है. जो उन्‍हें कुछ फायदा देकर जाता है. लेकिन सरकार ने 2017 में एक नोटिफकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि जब केन्‍द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 50 प्रतिशत को पार कर जाएगा तो इसे शून्‍य कर दिया जाएगा और ये बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा. मौजूदा समय में केन्‍द्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता मिल रहा है. अब इसमें अगला रिविजन जनवरी 2023 में होगा. जब एक बार फिर इन कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा.

कितना हो सकता है इजाफा

मौजूदा महंगाई को देखते हुए जानकार कयास लगा रहे हैं कि सरकार महंगाई भत्‍ते में चार प्रतिशत तक का इजाफा कर सकते हैं. जिसके बाद ये महंगाई भत्‍ता 42 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा. हाल ही में वाणिज्‍य मंत्रालय की ओर से जारी हुए आंकड़ों में रिटेल में महंगाई को लेकर जो आंकड़े दिए गए थे उसके अनुसार सरकार की कोशिशों के बाद भी महंगाई ज्‍यादा बनी हुई है. ऐसे में इसमें चार प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. जिसके बाद महंगाई भत्‍ता 50 फीसदी से कुछ ही कम रह जाएगा.

सातवें वेतनमान में किया गया था प्रावधान

सरकार जब सातवां वेतनमान लेकर आई थी उस वक्‍त उसने ये प्रावधान किया था कि जैसे ही महंगाई भत्‍ता 50 प्रतिशत को पार करेगा तो उसे बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा. अब इसे ऐसे समझते हैं कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और महंगाई भत्‍ता 50 फीसदी पहुंचता है तो इसकी कीमत होगी 9000 रुपये. सरकार के नियम के अनुसार इस 9000 को उसकी पहले से निर्धारित 18000 रुपये की बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद उसकी सैलरी 27000 हजार रुपये हो जाएगी.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

10 hours ago