✕

होम / यूटिलिटी / केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, 3% बढ़ा DA, सैलरी में होगा इतना इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, 3% बढ़ा DA, सैलरी में होगा इतना इजाफा

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का अक्टूबर महीने का वेतन बढ़कर और एरियर के साथ आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. डीए में इस वृद्धि के साथ यह बढ़कर 53 फीसदी हो गया है, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी. ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक का एरियर भी दिया जाएगा. इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा.

53 फीसदी हो गया डीए

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और पेंशनरों को डीआर मिलता है. अभी तक डीए मूल वेतन का 50 फीसदी था, आज हुई बढ़ोतरी के बाद यह 53 फीसदी हो गया है. काफी समय में डीए में वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा था सरकार इसमें त्योहारों से पहले वृद्धि कर सकती है. इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में वृद्धि की गई थी, इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की गई थी. यह वृद्धि जनवरी 2024 से लागू हुई थी. डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो गया. अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.

साल में दो बार होती है बढ़ोतरी

डीए वृद्धि की घोषणा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर तय की जाती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है. आमतौर पर, केंद्र सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है. इसकी आधिकारिक घोषणा आमतौर पर बाद में की जाती है. डीए मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होता है, वहीं पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है. डीए में बढ़ोतरी होने से सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा.

अक्टूबर की सैलेरी-पेंशन आएगा एरियर के साथ 

केंद्र सरकार साल में दो बार 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. पहली बढ़ोतरी जनवरी से जून तक के लिए और दूसरा जुलाई से दिसंबर अवधि के लिए बढ़ाई जाती है. मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का जो फैसला लिया है वो एक जुलाई 2024 से लागू होगा. यानि केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलेरी एरियर के साथ मिलेगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago