होम / यूटिलिटी / Highway या Express Way पर खराब हो गई कार? Credit Card करेगा आपकी मदद!

Highway या Express Way पर खराब हो गई कार? Credit Card करेगा आपकी मदद!

क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है और मुसीबत के समय में यह आपको परेशानी से बचा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में बहुत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है जिससे सड़क द्वारा देश के किसी भी कोने में यात्रा करना बहुत ही आसान हो गया है. हर व्यक्ति को एक्सप्रेस-वे या फिर किसी भी भी बड़े हाईवे पर यात्रा करते हुए कार खराब होने का डर सताता रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कार खराब होने की स्थिति में आपकी जेब में पड़ा क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक वरदान साबित हो सकता है?

क्रेडिट कार्ड कैसे करेगा मदद?
एक्सप्रेस-वे या फिर हाईवे पर यात्रा करते समय कार खराब होना या फिर टायर पंक्चर हो जाना या फिर पेट्रोल खत्म हो जाना काफी आम बात है. आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा और अगर आपके साथ ऐसा नहीं हुआ तो आपको ऐसी किसी मुश्किल परिस्थिति के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए. जब भी ऐसा कुछ होता है तो घबराहट में आकर अक्सर हम सबसे आसान और उपलब्ध विकल्पों को भूल जाते हैं. ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड को सिर्फ एक वायरलेस पेमेंट विकल्प के रूप में ही देखते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत सी अन्य चीजों के लिए भी कर सकते हैं और ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि कुछ क्रेडिट कार्ड्स मुफ्त में 'रोडसाइड असिस्टेंस' भी प्रदान करते हैं. 

क्यों ज्यादा बेहतर है यह विकल्प?
क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है और मुसीबत के समय में यह आपके पैसे, समय और आपको परेशान होने से भी बचा सकता है. पहले ये जान लेते हैं कि ‘रोडसाइड असिस्टेंस’ क्या होता है? जब भी आप सड़क किनारे किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो रोडसाइड असिस्टेंस आपके सबसे अच्छे दोस्त के रूप में आपकी मदद करता है. रोडसाइड असिस्टेंस में टोइंग, बैटरी जम्पस्टार्ट करने, टायर बदलने, पेट्रोल की डिलीवरी करने, कार के बाहर लॉकआउट हो जाने में मदद करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इतना ही नहीं, अगर आपकी कार पूरी तरह बंद पड़ जाती है तो रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस में आपको एक बैकअप वाहन और सबसे करीबी शहर में आपको होटल भी प्रदान करवाया जाता है. 

जेब से न करें खर्च, क्रेडिट कार्ड का उठाएं फायदा
इन सभी सेवाओं का मकसद मुसीबत के समय में आपको जल्द से जल्द मदद मुहैया करवाना है ताकि आपको किसी तरह कि परेशानी न हो. क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ‘रोडसाइड असिस्टेंस’ की सुविधा को इस्तेमाल करने का एक सबसे बड़ा फायदा कीमतों पर होने वाली बचत भी है. रोडसाइड सुविधाओं के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने कि बजाय आप अपने क्रेडिट कार्ड के साथ मुफ्त में मिलने वाली असिस्टेंस सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. ये सुवधा आपके लिए तब और ज्यादा फायदेमंद हो जाती जब आपके पास पहले से किसी रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा की मेम्बरशिप उपलब्ध न हो या फिर आपकी मेम्बरशिप खत्म हो गई हो.

इस तरह मुफ्त में प्राप्त करें रोडसाइड असिस्टेंस
अपने क्रेडिट पर प्रदान की जाने वाली मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी की हेल्पलाइन पर कॉल करना होगा. कॉल करने पर फोन की दूसरी तरफ ब्रेकडाउन असिस्टेंस प्रदान करने वाली कंपनी में काम करने वाला एक व्यक्ति आप से बात करेगा. इस कंपनी के साथ आपके बैंक ने टाई-अप किया होता है. कॉल करने के बाद आपको अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स तैयार रखनी चाहिए और साथ ही आप कहां हैं, आप किस प्रकार की समस्या में हैं और अन्य प्रकार की जरूरी जानकारी भी तैयार रखनी चाहिए. यह असिस्टेंस प्रोवाइडर आपको आवश्यक मदद प्रदान करवाता है.
 

यह भी पढ़ें: इन्वेस्टमेंट के लिए हैं तैयार? आ रहे हैं इन दो कंपनियों के IPO 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026

चुनाव से पहले सख्ती तेज: जब्ती का आंकड़ा 650 करोड़ रुपये के पार, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जब्ती के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, जहां करीब 319 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई.

06-April-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

15 hours ago

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

10 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

10 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

12 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

14 hours ago