✕

होम / यूटिलिटी / Blinkit ने फूड डिलीवरी ऐप ' Bistro' किया लॉन्च, 10 मिनट में खाना पहुंचेगा आपके घर

Blinkit ने फूड डिलीवरी ऐप ' Bistro' किया लॉन्च, 10 मिनट में खाना पहुंचेगा आपके घर

ब्लिंकिट ने Bistro ऐप लॉन्च किया है, जो 10 मिनट में फूड डिलीवरी के क्षेत्र में कदम रख रही है. यह नया प्लेटफॉर्म स्नैक्स, खाना और डेसर्ट की डिलीवरी 10 मिनट में करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले कुछ सालों में क्विक कॉमर्स में तेजी के बाद, अब कंपनियों का ध्यान 10 मिनट में खाना पहुंचाने पर है. Zomato की सहायक कंपनी Blinkit ने Bistro ऐप लॉन्च किया है, जो 10 मिनट में फूड डिलीवरी के क्षेत्र में कदम रख रही है. यह सर्विस फिलहाल गुरुग्राम के कुछ जगहों पर शुरू की गई है. गूगल के ऐप स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह नया प्लेटफॉर्म स्नैक्स, खाना और डेसर्ट की डिलीवरी 10 मिनट में करेगा. यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हो रहा है, जब फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी की ओर ध्यान दे रहे हैं.

स्विगी और जेप्टो भी नहीं हैं पीछे

सिर्फ जोमैटो ही नहीं, स्विगी भी 10 मिनट फूड डिलीवरी में एक्टिव है. स्विगी पहले से ही Bolt के जरिए 10 मिनट में फूड डिलीवरी कर रही है, जबकि जेप्टो कैफे ऑपरेट करती है. इसे भी कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं. हाल ही में, शेयर बाजार में लिस्टेड स्विगी ने जानकारी दी थी कि Bolt का विस्तार 400 से अधिक शहरों में किया गया है, जो इसके कुल फूड डिलीवरी का 5 फीसदी है. वहीं, जेप्टो हर महीने 100 से अधिक कैफे आउटलेट जोड़ रही है और अगले सप्ताह अपनी 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेवा के लिए ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है.

जोमैटो ने पहले भी की है कोशिश

2022 में, जोमैटो ने गुरुग्राम में 10 मिनट में फूड डिलीवरी का प्रयोग किया था, लेकिन बाद में इस पायलट प्रोजेक्ट को बंद कर दिया. इसके बाद, कंपनी ने “जोमैटो एवरीडे” लॉन्च किया, जो सेंट्रलाइज्ड किचन के बजाय घरेलू रसोई से कम समय में फूड डिलीवरी करती थी.

बढ़ रहा है कंपनियों का कारोबार

जुलाई-सितंबर तिमाही में, जोमैटो ने 4,799 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी के फूड डिलीवरी वर्टिकल ने सितंबर तिमाही में 9,690 करोड़ रुपये का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) दर्ज किया, जबकि ब्लिंकिट ने 6,132 करोड़ रुपये का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू हासिल किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago