✕

होम / यूटिलिटी / एलपीजी E-KYC को लेकर ग्राहकों को मिली बड़ी राहत! केंद्रीय मंत्री ने X पर की ये  घोषणा

एलपीजी E-KYC को लेकर ग्राहकों को मिली बड़ी राहत! केंद्रीय मंत्री ने X पर की ये  घोषणा

एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) लागू होने के बाद एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं. इसे लेकर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके पास भी एलपीजी गैस स‍िलेंडर का कनेक्‍शन है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, ऑयल एंड मार्केटिंग कंपनियों (OMC) की ओर से क‍िसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के ल‍िए एलपीजी ग्राहकों के ल‍िए ई-केवाईसी (LPG eKYC) को लागू कर दिया है. ई-केवाईसी अनिवार्य होने के बाद गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं. ग्राहकों की इस परेशानी को लेकर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन (VD Satheesa) ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को एक पत्र लिखा है. वहीं, इस पत्र का जवाब केंद्रीय मंत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दिया है. तो चलिए जानते हैं हरदीप सिंह पुरी ने इस पोस्ट में क्या बात कही?
 
फर्जी बुकिंग पर नकेल कसने के लिए जरूरी ई-केवाईसी  
हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी कस्टमर्स को बड़ी राहत दी है. हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर लेकर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन के एक पत्र का जवाब देते हुए लिखा है कि फेक अकाउंट को खत्म करने और कमर्श‍ियल गैस सिलेंडर की हो रही फर्जी बुकिंग पर नकेल कसने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ई-केवाईसी को लागू किया है.

ई-केवाईसी के लिए नहीं है कोई समय सीमा
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि ईकेवाईसी की प्रक्रिया पिछले 8 महीने से भी ज्यादा समय से चल रही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और केंद्र सरकार की ओर से भी ई-केवाईसी कंप्लीट करने के लिए कोई समय सीमा नहीं दी की गई है. इसका मतलब है कि ग्राहकों को ईकेवाईसी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार ई-केवाईसी करा सकते हैं. पुरी ने बताया कि ईकेवाईसी अभियान का उद्देश्य है कि केवल असली ग्राहक को ही एलपीजी सर्विस मिले और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाई जा सके.

एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, घर पर हो जाएगी ई-केवाईसी
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ग्राहकों को ई-केवाईसी करने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. वह घर पर भी आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं. ग्राहक गैस एजेंसी के कर्मचारी के जरिये भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. उसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 
1. एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरीकरने वाले गैस एजेंसी के कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिये आधार क्रेडेंशियल्स को कैप्‍चर करेंगे.
2. आधार क्रेडेंशियल्स कैप्चर होने के बाद कस्टमर के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
3. ओटीपी दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी हो जाएगी.

खुद भी कर सकते हैं ई-केवाईसी
अगर आपको गैस एजेंसी के कर्मचारी के साथ ओटीपी शेयर नहीं करना तो, आप खुगद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं. आपको बता दें, ग्राहक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के ऐप के जरिये अपने फोन पर खुद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! गेहूं-चावल-चीनी के बाद अब नमक भी देगी ये राज्य सरकार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago