✕

होम / यूटिलिटी / रक्षाबंधन से पूर्व इस राज्य सरकार ने लाडली बहनों को दिया तोहफा, केवल 450 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर

रक्षाबंधन से पूर्व इस राज्य सरकार ने लाडली बहनों को दिया तोहफा, केवल 450 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना से जुड़े लाभार्थियों को साल भर सस्ते गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले से जनता को काफी राहत मिलेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश सरकार ने जनता को महंगाई से राहत देने के लिए एक बड़ी घोषणा की है. इससे राज्य की जनता को काफी राहत मिलने वाली है. दरअसल, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया है कि लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को पूरे साल 450 रुपये में एलपीजी (LPG) सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. आपको बता दें, लाडली बहना योजना मार्च 2023 में शुरू हुई थी. तो आइए जानते हैं कितने लोगों को इसका लाभ मिलेगा? 

क्या है लाडली बहना योजना?

इस योजना की शुरुआत मार्च 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी. मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, उनकी सेहत और पोषण में सुधार करने और परिवार में ज्यादा मजबूत स्थिति बनाने में मदद करने के लिए आर्थिक मदद देती है. इसमें योजना से जुड़े लाभार्थियों को हर महीने 1,250 रुपये दिए जाते हैं. आमतौर पर यह रकम हर महीने की 10 तारीख तक दी जाती है. पहले इस योजना में लाभार्थियों को एक हजार रुपए दिये जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया है. 

लाखों महिलाओं को मिलेगा लाभ 
सरकार ने घोषणा की है कि लाडली बहन योजना के अंतर्गत आने वाली लाखों महिलाओं को पूरे साल केवल 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे ऊपर की राशि का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा.  आपको बता दें, अभी मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की कीमत 848 रुपये है, जिसमें से 450 रुपये लाडली बहना को देना होगा और बाकी 398 रुपये सरकार देगी. इसके लिए सरकार 160 करोड़ रुपये खर्च करेगी. 

250 रुपये का तोहफा
इसके अलाव लाडली बहनों को राज्य से सीएम मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले खास तोहफा देने का ऐलान भी किया है. दरअसल, लाड़ली बहनों के खाते में 1 अगस्त को 250 रुपये अतिरिक्त डाले जाएंगे. ये राशि हर महीने डाली जाने वाली 1250 रुपये से अलग होगी. 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा कराएगी सरकार
इसके अलावा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में फैसला किया है कि पीएम बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा सरकार कराएगी, जिसकी प्रीमियम सरकार भरेगी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो 2 लाख का बीमा मिलेगा, उसमें से 1 लाख एक्सीडेंटल की स्थिति में मिलेगा. इस फैसले से 57 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इतनी मिल रही छूट
उधर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम एलपीजी तक के सिलेंडर पर साल में 12 रिफिल पर प्रति सिलेंडर 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है. इसके अलावा 5 अक्टूबर 2023 से केंद्र ने सभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए लक्षित सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago