✕

होम / यूटिलिटी / मंगलवार को घर से निकलने से पहले चेक कर लें रास्‍ता, दिल्‍ली मे हो रहा है बड़ा कार्यक्रम

मंगलवार को घर से निकलने से पहले चेक कर लें रास्‍ता, दिल्‍ली मे हो रहा है बड़ा कार्यक्रम

मंगलवार से अगले तीन दिनों तक राजधानी दिल्‍ली के प्रगति मैदान में ये कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, इसमें 195 देशों के जांच अधिकारी भाग लेने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago


भारत आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है.  इस मौके पर दिल्‍ली में मंगलवार 18 से 21 अक्‍टूबर तक अगले तीन दिनों के लिए इंटरपोल की 91वीं आम सभा की मीटिंग होने जा रही है.   जिसका पीएम मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं.   इस कॉन्‍फ्रेंस में 195 देशों के इंटरपोल के सदस्‍य भाग लेने जा रहे हैं, जो अगले तीन दिनों तक दिल्‍ली में अलग-अलग विषयों पर सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा करेंगें.   इसलिए मंगलवार को अगर आप सेंट्रल दिल्‍ली की तरफ निकलने की सोच रहे हैं,तो रास्‍तों को चेक करके निकलें.  
क्‍या है इंटरपोल
इंटरपोल एक अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन है,जिसमें भारत समेत 194 देश शामिल हैं.   इस संगठन का मुख्‍यालय फ्रांस के लियोन में स्थित है.   इसकी स्‍थापना 1924 में हुई थी तब इसका नाम अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक आयोग हुआ करता था.  
मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में क्‍या होगा
मंगलवार से अगले तीन दिनों तक राजधानी दिल्‍ली के प्रगति मैदान में ये कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, इसमें 195 देशों के जांच अधिकारी भाग लेने जा रहे हैं.   इस कॉन्‍फ्रेंस का मकसद आने वाले समय में और जटिल होते सइबर अपराध पर नियंत्रण पाना है,जिससे इसका समाधान नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ हो सके,इसमें सभी प्रतिनिधि अपने देशों में होने वाले अपराध और उनसे निपटने की तकनीक के बारे में जिक्र करेंगे,जिससे एक दूसरे देश को अपराध से निपटने की नई तकनीकों के लिए सीखने का ये नया और अलग मौका है.  
साइबर अपराध पर निपटने में मिलेगी मदद
इस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जब अलग-अलग किस्‍म के अपराध जैसे ड्रग्‍स रैकेट, हयूमन ट्रैफिकिंग और साइबर अपराधों को लेकर चर्चा होगी तो सभी देशों के पास एक-दूसरे से सीखने का अवसर होगा.   विशेष तौर पर साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है,जिसकी कोई सीमा नहीं है और न ही बॉर्डर है.   इसलिए इसमें कैसे दुनिया के एक देश दूसरे को मदद करें ये तकनीक भी इससे सीखने को मिलेगी.  
महासम्‍मेलन के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए बड़े स्‍तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.   पीएम मोदी इंटरपोल कॉन्‍फ्रेंस का उद्घाटन करने जा रहे हैं.   इसमें सभी देशों के वरिष्‍ठ जांच अधिकारी भाग ले रहे हैं.   ऐसे में पूरे नई दिल्‍ली इलाके की सुरक्षा को और बढ़ाया गया है.   इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमान नई दिल्ली के सात होटल द ललित, द इंपीरियल, संगरी ला, ली मेरिडियन, द ओबेरॉय, हयात रीजेंसी और अशोक होटल में ठहरेंगे.   इनका मूवमेंट एयरपोर्ट से होटल, होटल से प्रगति मैदान व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम होगा.   विदेशी मेहमानों के लिए इस तरह की ट्रैफिक व्यवस्था की गई है कि इनके वाहन कहीं ट्रैफिक में न रुकें.   इसलिए मंगलवार को घर से निकलने से पहले रास्‍तों को जरूर चेक कर लें.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago