✕

होम / यूटिलिटी / तपते जून के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की लिस्ट

तपते जून के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की लिस्ट

जून (June) के महीने में बैंक (Bank) 11 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार के कारण बैंक 6 दिन बंद रहने वाले हैं. वहीं, अन्य दिन कुछ त्योहारों के कारण बंद रहेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जून (June) का महीना शुरू हो गया है. इस नए महीने की शुरुआत में ही हम आपको बैंक (Bank) से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए इस महीने बैंको में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट अपडेट कर दी है. अगर आपको जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना है, तो ये छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही काम की प्लानिंग करें, तो चलिए जानते हैं जून में किसी-किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

जून में 11 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और जयंती के हिसाब से छुट्टी की लिस्ट जारी करता है. जून के 30 दिन में से 11 दिन बैंकों बंद रहने वाले हैं. इसमें शनिवार और रविवार के वीकेंड मिलाकर 6 दिन छुट्टी रहेगी. इसके अलावा बाकी दिन इस महीने में पड़ने वाले त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस महीने बकरीद जैसे त्योहार भी पड़ने वाले हैं. इस कारण देश के कुछ राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी.

जून  में बैंकों में इन दिनों रहेगी छुट्टी
1. 1 जून को जिन शहरों में चुनाव है, वहां बैंक बंद रहेंगे. 
2. 2 जून को रविवार के कारण देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
3. 8 जून को महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
4. 9 जून को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 
5. 15 जून  नॉर्थ ईस्ट मिजोरम में YMA दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक में छुट्टी रहने वाली है.
6. 16 जून रविवार होने का कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी. 
7. 17 जून को बकरीद पर सिक्किम, मिजोरम और ईटानगर को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे. अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, नागपुर, पणजी, रायपुर, पटना, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम आदि शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
8. 18 जून को बकरीद के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
9. 22 जून 2महीने के चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
10. 23 जून रविवार के कारण पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
11. 30 जून  रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाला है.

छुट्टी के बावजूद जारी रहेंगे काम 
जून के महीने में बैंकों में छुट्टी तो रहेगी, लेकिन इस दौरान ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, ग्राहक बैंक में छुट्टी वाले दिन भी एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. छुट्टी वाले दिन भी यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन चालू रहने वाला है. इस तरह से बैंक से जुड़े ये सभी काम आप कर सकते हैं. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago