होम / यूटिलिटी / आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, 24 अगस्त से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, 24 अगस्त से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
अब कल से लगातार 3 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर इस दौरान आपको कोई काम है तो आप आज ही निपटा लें.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अगर बैंक से जुड़ा आपका जरूरी काम अटका हुआ है या फिर जरूरी काम निपटाना है, चेक जमा या ड्राफ्ट बनवाना है तो आपके पास आज तक का वक्त है. दरअसल अगले तीन दिन तक लगातार बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. देशभर में लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे. छुट्टियों की शुरुआत शनिवार, 24 अगस्त से हो जाएगी. जी हां, लगातार तीन दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. अगर कोई बैंकिंग संबंधित काम करना है तो जल्दी निपटा लीजिए. आइए जानते हैं कि कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं?
3 दिन बैंक रहेंगे बंद
अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज ही उसी निपटा लीजिए. दरअसल कल से लगातार 3 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 26 अगस्त को बैंकों की छुट्टी होगी. 26 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी. 26 अगस्त को सोमवार है, उससे पहले शनिवार और रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
तीन दिन तक देशभर के बैंकों की रहेगी छुट्टी
24, 25 और 26 अगस्त को लगातार 3 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके चलते बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. देशभर के बैंक बंद रहेंगे. 25 अगस्त को रविवार के चलते बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी की वजह से देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे. यानी लगातार चीन दिन बैंक बंद रहेंगे.
कौन-कौन सी सर्विस रहेगी बंद, कौन सी जारी
बैंकों की छुट्टी रहने पर बैंक जाकर खाते से पैसे निकाल या जमा नहीं कर सकते हैं. चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनाने जैसी सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. हालांकि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सर्विस की सुविधाएं जारी रहेगी. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस के जरिए आप बैलेंस चेक, ट्रांजैक्शन, मिनी स्टेटमेंट जैसी तमाम सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकेंगे.
टैग्स