✕

होम / यूटिलिटी / जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और कहां रहेगी छुट्टी?

जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और कहां रहेगी छुट्टी?

जून के महीने में 10 दिन बैंक बंद रहे थे, जबकि जुलाई में 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. आरबीआई ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम अब ऑनलाइन हो गए हैं. आप घर बैठे-बैठे कई बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं. लेकिन अब भी ग्राहकों को कई जरूरी कामों के लिए अपने बैंक की ब्रांच में ही जाना पड़ता है. कई लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल भी नहीं करते, वह एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने, कैश ट्रांजैक्शन आदि के लिए बैंक जाना ही पसंद करते हैं. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बैंक किस दिन खुले रहेंगे और कब छुट्टी होगी, ताकि आप उसी अनुसार बैंक जाने की प्लानिंग कर सकें. तो चलिए जानते हैं किस दिन, कहां बैंक की छुट्टी रहेगी?
 
आरबीआई ने लोगों की सुविधा के लिए जारी की छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की लिस्ट के अनुसार जुलाई में देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस लिस्ट के अनुसार जुलाई के महीने में 31 दिनों में से कुल 19 दिन ही बैंक खुलेंगे और 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार की छुट्टी शामिल है. साथ ही कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और मुहर्रम के मौके पर भी बैंकों में छुट्टी रहेगी. 

ऑनलाइन बैंकिंग सेवा रहेगी जारी
बैंक की छुट्टी के कारण होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आप अपना काम पहले ही निपटा लें. आप लेन-देन के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं. एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप एटीएम से पैसे भी निकाल सकते हैं. 

ये है छुट्टियों की सूची 
-3 जुलाई, 2024 को बेह दीनखलम (Beh Dienkhlam) के त्योहार के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
-6 जुलाई, 2024 को MHIP डे के कारण मिजोरम में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
-7 जुलाई, 2024 को रविवार की छुट्टी रहेगी. 
-8 जुलाई, 2024 को कांग-रथयात्रा के मौके पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
-9 जुलाई, 2024 को द्रुक्पा त्से-ज़ीD (rukpa Tshe-zi) के मौके पर सिक्किम के गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा. 
-13 जुलाई, 2024 को दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे. 
-14 जुलाई, 2024 को रविवार की छुट्टी रहेगी. 
-16 जुलाई, 2024 को हरेला त्योहार के मौके पर उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे.
-17 जुलाई, 2024 को मुहर्रम/अशूरा/U Tirot Sing Day के मौके अहमदाबाद, पणजी, ओडिशा, चड़ीगढ, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल, केरल और नगालैंड को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 
-21 जुलाई, 2024 को रविवार की छुट्टी के चलके बैंक बंद रहेंगे. 
-27 जुलाई को  चौथे शनिवार और 28 जुलाई 2024 को रविवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी. 

इसे भी पढ़ें-Mozilla Firefox यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी! लेटेस्ट अपडेट वर्जन का करें इस्तेमाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago