✕

होम / यूटिलिटी / बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry', जानिए कैसे काम करेगा

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry', जानिए कैसे काम करेगा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बैंकिंग, NBFCs और डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सेवा की कमियों को दूर करने के लिए एक इंटीग्रेटेड बैंकिंग ओम्बुड्समैन सिस्टम की शुरुआत की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: बैंक फ्रॉड को रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक फ्रॉड रजिस्ट्री बनाने पर विचार कर रहा है, रिजर्व बैंक के इस कदम से ग्राहकों की सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी 

जानिए क्या है RBI की फ्रॉड रजिस्ट्री

RBI की फ्रॉड रजिस्ट्री में फ्रॉड वेबसाइट्स, फोन, फ्रॉड करने के तमाम तरीकों और कई अन्य जानकारियों का डेटाबेस होगा, रिजर्व बैंक इसके जरिए फ्रॉड करने वालों को बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने से रोकना चाहती है. RBI इसे लागू करने के लिए कई स्टेकहोल्डर्स और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहा है. मीडिया से बात करते हुए RBI के एग्जीक्यूटिव डायेरक्टर अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के डेटाबेस से बार-बार फ्रॉड करने वालों पर रोक लगेगी, क्योंकि फोन नंबर और वेबसाइट्स ब्लैकलिस्ट हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि फ्रॉड रजिस्ट्री को तैयार करने की समयसीमा नहीं है, फिलहाल हम पेमेंट और सेटलमेंट और आरबीआई के पर्यवेक्षण जैसे विभागों सहित कई स्टेकहोल्डर्स से से बात कर रहे हैं.

कैसे करेगा काम  
पेमेंट सिस्टम पार्टिसिपेंट्स को रियल टाइम में धोखाधड़ी की निगरानी के लिए इस रजिस्ट्री तक एक्सेस दिया जाएगा. ग्राहकों के लिए बढ़ते जोखिमों के बारे में शिक्षित करने के लिए फ्रॉड डेटा को प्रकाशित किया जाएगा. अनिल शर्मा ने बताया कि नवंबर 2021 में रिजर्व बैंक ने इंटीग्रेटेड बैंकिंग ओम्बुड्समैन स्कीम की शुरुआत की थी, उसके बाद बैंकिंग लोकपाल कार्यालयों की ओर से ग्राहकों की बैंकिंग फ्रॉड की शिकायतों के निपटारे में तेजी आई है. साल 2015 में पहले 95 दिन लगते थे, अब 38 दिन हो गए हैं. 

शिकायतों के निपटारे में तेजी आई
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बैंकिंग, NBFCs और डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सेवा की कमियों को दूर करने के लिए एक इंटीग्रेटेड बैंकिंग ओम्बुड्समैन सिस्टम की शुरुआत की थी. यह स्कीम रिजर्व बैंक द्वारा रेगुलेटेड संस्थाओं की ओर से दी जाने वाली सर्विसेज के संबंध में ग्राहकों के शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए शुरू की गई थी. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ओम्बुड्समैन स्कीम के तहत साल 2021-22 के दौरान 4.18 लाख शिकायतें मिली थीं, जबकि पिछले वर्ष 3.82 लाख शिकायतें आईं थी, पिछले वित्त वर्ष में 97.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया, जबकि इसके पिछले साल में 96.5 प्रतिशत मामले निपटाए गए थे.

ग्राहकों के लिए चेतावनी 
ऐसे में ग्राहकों को क्या करना चाहिए कि वो फ्रॉड के चंगुल में न फंसे, अनिल कुमार शर्मा ने जोर दिया कि ग्राहकों को कभी भी किसी के साथ बैंक अकाउंट की जानकारी शेयर नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा, ग्राहकों को अपने जोखिम को कम करने के लिए तुरंत बैंक को धोखाधड़ी से संबंधित किसी भी घटना की सूचना देनी चाहिए. अपने फोन या डिवाइस पर किसी भी अज्ञात ऐप को डाउनलोड न करें, हमेशा बैंक, एनबीएफसी या ई-वॉलेट प्रोवाइडर की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें

VIDEO: IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago