✕

होम / यूटिलिटी / इस दिन रहेगी बैंकों में हड़ताल, कामकाज पर पड़ेगा बड़ा असर

इस दिन रहेगी बैंकों में हड़ताल, कामकाज पर पड़ेगा बड़ा असर

ऐसे में बैंक एटीएम पर दो दिनों तक कैश की कमी का सामना आम लोगों को करना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश में बैंक कर्मचारी संगठनों द्वारा अगले हफ्ते एक दिन की हड़ताल का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है. हालांकि ये असर केवल सरकारी बैंकों पर पड़ेगा. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के सदस्यों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है. कई सरकारी बैंकों ने इसके बारे में स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दे दी है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दी सूचना

सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, "एआईबीईए के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य 19.11.2022 को हड़ताल पर रहेंगे. बैंक हड़ताल के दिन शाखाओं और कार्यालयों के सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन हड़ताल की स्थिति में शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है. 

एटीएम में हो सकती है कैश की कमी

19 नवंबर को तीसरा शनिवार है. पहले और तीसरे शनिवार को सभी बैंक खुले रहते हैं. अगले ही दिन रविवार होने के चलते छुट्टी है. ऐसे में बैंक एटीएम पर दो दिनों तक कैश की कमी का सामना आम लोगों को करना पड़ सकता है. इसलिए आपके लिए जरूरी है कि 19 को निपटाए जाने वाले बैंक संबंधी काम कुछ दिन पहले ही निपटा लें. जिससे आपके किसी बैंक संबंधी कार्य में बाधा न आए.

इस वजह से होगी हड़ताल

बैंक कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं. जिसमें प्रमुख है बैंक यूनियन में एक्टिव बैंकरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई. बैंक यूनियन का कहना है कि बैंकरों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है.  बैंक यूनियन से जुड़े बैंकरों की छंटनी की जा रही या फिर उन्हें बर्खास्त किया जा रहा है. 

VIDEO: Credit Card पेमेंट की ड्यू डेट निकल जाने के बाद भी नहीं लगेगी पेनाल्टी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago