✕

होम / यूटिलिटी / Bank Of India ने शुरू की नई स्कीम, निवेशकों को मिलेगा तगड़ा ब्याज, जानें पूरी डिटेल

Bank of India ने शुरू की नई स्कीम, निवेशकों को मिलेगा तगड़ा ब्याज, जानें पूरी डिटेल

बैंक ऑफ इंडिया ने स्टार धन वृद्धि स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर अच्छी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. बैंक ऑफ इंडिया (BoI) ने एफडी की नई स्कीम शुरू की है. इस स्कीम का नाम स्टार धन वृद्धि (Star Dhan Vriddhi) है. इस स्कीम में निवेशकों को आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बैंक ने अपनी सभी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है, यह बदलाव लागू भी हो गया है. इस बदलाव के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 3 से 7.25 फीसदी की ब्याज दर देगा. हालांकि सीनियर सिटिजंस को मिलने वाली ब्याज दर कुछ ज्यादा रहेगी.

जानिए क्या है स्टार धन वृद्धि स्कीम?

बैंक ऑफ इंडिया की स्टार धन वृद्धि स्कीम के तहत ग्राहकों को कम अवधि में ही उच्च ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम के तहत आप 333 दिन के लिए पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं. सामान्य ग्राहकों को 333 दिन की इस स्कीम पर 7.25 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी उच्च ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. ऐसे उन्हें डिपॉजिट पर 7.75 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा. सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों को भी रिवाइज किया ह. नई दरें 1 सितंबर, 2024 से ही लागू हो चुकी हैं.

बैंक ऑफ इंडिया ऑफर कर रहा यह ब्याज दर

बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 से लेकर 45 दिन की एफडी स्कीम पर 3 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं, 46 से 179 दिन की एफडी स्कीम पर 4.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. 180 दिन से लेकर 1 साल तक (333 दिन को छोड़कर) की एफडी स्कीम पर 6 फीसदी ब्याज दर, 333 दिन की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दर, 1 साल से लेकर 2 साल की एफडी स्कीम पर 6.80 फीसदी, 2 से 3 साल की एफडी स्कीम पर 6.75 फीसदी, 3 से 5 साल की एफडी स्कीम पर 6.5 फीसदी और 5 साल से ऊपर की एफडी स्कीम पर 6 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को बैंक 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

इन स्पेशल एफडी स्कीम में भी कर सकते हैं निवेश

•    भारतीय स्टेट बैंक अमृत कलश स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तहत आप 400 दिन की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही है.
•    इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम यानी Ind Super 300 Days के सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
•    पंजाब एंड सिंध बैंक भी 222 दिन, 333 दिन और 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. बैंक 222 दिन की एफडी स्कीम पर 6.30 फीसदी, 333 दिन की एफडी स्कीम पर 7.15 फीसदी और 444 दिन की एफडी स्कीम पर 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago