✕

होम / यूटिलिटी / महंगाई के मौसम में इस बैंक ने सुनाई बुरी खबर, ग्राहकों पर ऐसे पड़ेगा असर

महंगाई के मौसम में इस बैंक ने सुनाई बुरी खबर, ग्राहकों पर ऐसे पड़ेगा असर

इस सरकारी बैंक ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है, जिसका मतलब है कि लोन लेने वाले ग्राहकों को पहले से ज्यादा EMI चुकानी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के दौर में लोन भी लगातार महंगे हो रहे हैं. अब बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी सभी तरह के लोन महंगे कर दिए हैं. इस सरकारी बैंक ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है, जिसका मतलब है कि लोन लेने वाले ग्राहकों को पहले से ज्यादा EMI चुकानी होगी. BOB ने MCLR को 0.15 फीसदी बढ़ा दिया है, ब्याज दर में यह वृद्धि विभिन्न अवधि के कर्ज के लिए की गई है. 

लगातार महंगे हो रहे लोन 
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया है कि उसने 12 नवंबर, 2022 से एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में संशोधन को मंजूरी दे दी है. बता दें कि इस साल मई से ही निजी और सरकारी बैंक लोन और जमा की दरों को बढ़ा रहे हैं. ऐसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा महंगाई रोकने के लिए रेपो रेट में लगातार हुए इजाफे के चलते हो रहा है. BOB ने एक साल की अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दिया है. इसी दर से पर्सनल, ऑटो और होम लोन जैसे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज जुड़े होते हैं, यानी अब सभी तरह के लोन महंगे हो गए हैं. 

BOB ने इतना किया इजाफा
बैंक ने छह महीने की एमसीएलआर को 10 आधार अंक बढ़ाकर 7.90 कर दिया गया है. इसी तरह, तीन महीने और एक महीने की एमसीएलआर में भी 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की गई है. अब 12 नवंबर से तीन महीने की एमसीएलआर 7.75 फीसदी होगी, जबकि एक महीने की एमसीएलआर 7.70 फीसदी रहेगी. अब 12 नवंबर यानी कल से BOB के ग्राहकों की होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन और ऑटो लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी. इससे ग्राहकों को बढ़ी हुई ईएमआई चुकानी होगी, जो निश्चित रूप से महंगाई के मौसम में एक बड़ा झटका है. बता दें कि MCLR वो न्यूनतम दर है जिस पर बैंक ग्राहकों को कर्ज ऑफर करते हैं.  

ऐसा है बैंक के शेयरों का हाल
इस समय बैंक होम लोन पर नॉन स्टाफ कर्जदारों से 8.45-9.80 प्रतिशत तक की ब्याज दर वसूलता है. वहीं, स्टाफ मेंबर्स के लिए ब्याज दर 8.45 फीसदी है. पर्सनल लोन पर इस समय बैंक की ब्याज दर 10.20% से 17.55% है. अब BOB के शेयरों की बात करें, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को बैंक का शेयर 0.45% गिरकर 165.55 रुपए पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 12.28% की तेजी देखने को मिली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago