होम / यूटिलिटी / गैर-बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी हटी, निर्यातकों की आय बढ़ेगी, किसान सशक्त होंगे

गैर-बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी हटी, निर्यातकों की आय बढ़ेगी, किसान सशक्त होंगे

भारतीय सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटा दिया है. इस निर्णय के साथ निर्यात शुल्क में कमी भी की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल ( Non-Basmati White Rice) और उबले चावल (Parboiled rice) पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिया. वहीं, उबले चावल (Boiled rice) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव करते हुए इसे 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. बता दें कि सरकार ने जुलाई 2023 में चावल की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिबंध लगाया था.

निर्यातकों ने इस कदम की सराहना की

निर्यातकों ने पाबंदी हटाने के फैसले की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए अहम करार दिया. ‘राइस विला’ के सीईओ सूरज अग्रवाल ने कहा, गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का भारत का साहसिक फैसला कृषि क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी है. एक अन्य चावल निर्यातक, हल्दर ग्रुप के केशव कुमार हल्दर, जो प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे, ने सरकार के इस कदम की सराहना की.

उबले चावल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बड़ी कटौती

अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार ने ‘पारब्वॉइल्ड’ चावल पर निर्यात शुल्क भी 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है. सरकार ने अगस्त 2022 में ब्रोकन राइस के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था और नॉन-बासमती वाइट राइस के एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था. जुलाई 2023 तक, सरकार ने नॉन-बासमती वाइट राइस के एक्सपोर्ट को प्रतिबंधित कर दिया था और पैराबोइल्ड चावल शिपमेंट पर 20 फीसदी शुल्क लगा दिया था. इसने बासमती चावल के लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस 950 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तय किया.

फसल हो रही है तैयार

हरियाणा, पंजाब सहित देश के प्रमुख चावल उत्‍पादक राज्‍यों में इस समय फसल लगभग पक चुकी है. दोनों राज्‍यों की कुछ मंडियों में तो गैर-बासमती धान यानी परमल की आवक शुरू भी हो चुकी है. धान उत्‍पादक क्षेत्रों में अच्‍छी बारिश की वजह से इस बार देश में धान का बंपर उत्‍पादन होने की उम्‍मीद है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार धान का रकबा 41.35 मिलियन हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल 40.45 मिलियन हेक्टेयर था.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

14 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

14 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

16 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

15 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

19 hours ago