✕

होम / यूटिलिटी / PNB कस्टमर के लिए बुरी खबर, आपका अकाउंट हो सकता है बंद, अगर नहीं किया ये काम

PNB कस्टमर के लिए बुरी खबर, आपका अकाउंट हो सकता है बंद, अगर नहीं किया ये काम

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. क्या आपका भी पंजाब नेशनल बैंक का सेविंग अकाउंट है, तो अलर्ट हो जाइए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. क्या आपका भी पंजाब नेशनल बैंक का सेविंग अकाउंट है, तो अलर्ट हो जाइए. PNB अपने कुछ ग्राहकों को नोटिस भेज रहा है जिन्होंने लंबे समय से अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है. ऐसे Dormant अकाउंट 1 जुलाई से बंद हो जाएंगे. ऐसा पंजाब नेशनल बैंक कह रहा है. सेविंग अकाउंट की सेफ्टी को देखते हुए पंजाब नेशनलन बैंक ने यह फैसला किया है. PNB कई बार सेविंग अकाउंट ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी दे चुका है. आइए जानते हैं कि बैंक ने क्या कहा है.

बैंक ने जारी किया है नोटिफिकेशन

बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है. साथ ही जिनका अकाउंट बैलेंस पिछले तीन साल से जीरो रुपये पर बना हुआ है. वह उसे बंद करने वाला है. ऐसे ग्राहकों को नोटिस भेज दिया गया है. नोटिस भेजने के एक महीने बाद उन अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. अगर आप उन अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो बैंक ब्रांच जाकर KYC तुरंत करा लें. वरना, 1 जुलाई 2024 को ये बैंक अकाउंट बंद हो जाएंगे.

बचने के लिए क्या करें?

आप अपने बैंक ब्रांच में केवाईसी दस्तावेज जमा कर इस तरह की परेशानी से बच सकते हैं. हालांकि, डीमैट अकाउंट, लॉकर, या सक्रिय स्थायी निर्देशों से जुड़े खाते के मामले में ग्राहकों को छूट दी जाएगी. 25 वर्ष से कम आयु के छात्र अकाउंट के अलावा पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एसएसवाई, एपीवाई, डीबीटी जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए जो अकाउंट खोले गए हैं, वो भी प्रभावित नहीं होंगे. इसी तरह, अदालती आदेशों, आयकर विभाग के आदेशों या अन्य वैधानिक प्राधिकारियों द्वारा जिन अकाउंट को फ्रीज किया गया है, उन्हें भी निष्क्रियता की वजह से बंद नहीं किया जाएगा. 

KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट

1. पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
2. पते का प्रमाण (आधार कार्ड, बिजली बिल, पानी बिल, हाउस टैक्स रसीद, आदि)

बैंक इन अकाउंट्स को क्यों बंद कर रहा

PNB सुरक्षा जोखिमों से बचने और यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा है कि निष्क्रिय अकाउंट का दुरुपयोग न हो. अतीत में ऐसे प्रयास हुए हैं जहां जालसाजों ने डेटा में हेरफेर करके, नकली केवाईसी विवरणों का उपयोग करके निष्क्रिय अकाउंट का इस्तेमाल किया है. इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक लगातार सोशल मीडिया पर ग्राहकों को अलर्ट कर रहा है. हाल ही में बैंक के सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई की सूचना ग्राहकों को नहीं दी जाएगी. मतलब ये हुआ कि ग्राहक की बिना जानकारी के बैंक अकाउंट बंद हो जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago