✕

होम / यूटिलिटी / ऑफिस निकलने से पहले बटुआ टटोल लें मुंबईकर, जेब पर भारी पड़ने वाला है सफर

ऑफिस निकलने से पहले बटुआ टटोल लें मुंबईकर, जेब पर भारी पड़ने वाला है सफर

बीते दो महीने से टैक्सी यूनियन किराया बढ़ाने की मांग कर रही थीं और ऐसा नहीं करने पर हड़ताल पर जाने की भी धमकी दे रही थीं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: अब मुंबई में ऑटो और टैक्सी से सफर करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. ऑटो टैक्सी यूनियन की लगातार चेतावनियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने किराये बढ़ाने की इजाजत दे दी है. बढ़ती महंगाई के बीच ये फैसला मुंबईकरों की जेब पर भारी पड़ने वाला है.  

1 अक्टूबर से नये किराये लागू होंगे 
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) ने टैक्सी और ऑटो के बढ़े हुए किराये 1 अक्टूबर से लागू करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ऑटो और टैक्सी के बेस किराए में 2 रुपए और 3 रुपए की बढ़ोतरी की इजाजत दी है. यानी अब मुंबई में चलने वाली काली-पीली टैक्सी के लिए न्यूनतम चार्ज 28 रुपए और ऑटो रिक्शा के लिए न्यूनतम चार्ज 23 रुपए हो जाएगा. मतलब अगर मीटर डाउन तो इतना किराया तो देना ही होगा.

जानिये अब कितना किराया देना होगा
पहले 1.5 किलोमटीर के लिए ऑटो का किराया जो पहले 21 रुपये था अब बढ़कर 23 रुपये हो जाएगा, इसके बाद प्रति किलोमीटर अब यात्रियों को 15.33 रुपये देना होगा, जो कि अभी तक 14.20 रुपये प्रति किलोमीटर है. इसी तरह पहले 1.5 किलोमीटर के लिए टैक्सी का किराय 25 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये हो जाएगा, और इसके बाद हर एक किलोमीटर पर किराया 16.93 रुपये से बढ़कर 18.66 रुपये हो जाएगा. इसके अलावा ब्लू-सिल्वर कूल टैक्सी के भी बेस प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. इसका किराया 33 रुपए प्रति किमी से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है, इसके बाद इसका प्रति किमी फेयर 26.71 रुपए कर दिया गया है. 

क्यों बढ़ाया गया किराया 
रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस RTO की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि “हमने सीएनजी की बढ़ती कीमतों पर विचार किया, जो कि मार्च 2021 में 49 रुपये प्रति किलोग्राम थी और अब बढ़कर 80 रुपये हो गई है. मंहगाई को ध्यान में रखते हुए, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और खटुआ समिति की सिफारिशों के बाद सोमवार को ऑटो, टैक्सी यूनियनों और यात्री संघों के साथ बैठक की गई. ऑटो के लिए किराया 23 रुपये और टैक्सियों के लिए 28 रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

आपको बता दें कि बीते दो महीने से टैक्सी यूनियन किराया बढ़ाने की मांग कर रही थीं और ऐसा नहीं करने पर हड़ताल पर जाने की भी धमकी दे रही थीं. मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के महासचिव ए एल क्वाड्रोस ने कहा कि खटुआ समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, किरायों में बढ़ोतरी ऑटो के लिए 24 रुपये और टैक्सियों के लिए 29 रुपये होनी चाहिए, हमारी बैठक के दौरान उद्योग मंत्री उदय सामंत ने किराया एक रुपये कम करने का अनुरोध किया. इस निर्णय को हम सबने मान लिया, इसलिए अब हमारी इस बारे में कोई मांग नहीं है.

VIDEO: एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago