✕

होम / यूटिलिटी / पीएम को मिले उपहारों की कल से नीलामी, जानिए इसमें कौन-कौन सी चीज है शामिल

पीएम को मिले उपहारों की कल से नीलामी, जानिए इसमें कौन-कौन सी चीज है शामिल

2019 से पीएम मोदी को मिले इन उपहारों की नीलामी हो रही है,  जिसमें 2019 में दो बार ऑक्‍शन किया गया. पहली बार में 1856 और दूसरी बार में 2772 उपहार का ऑक्‍शन किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

क्‍या आप अपने घर पर दुनिया के सबसे प्रभावी नेताओं में से एक पीएम नरेन्‍द्र मोदी को मिले तोहफों को सजाना चाहते हैं तो इसके लिए तैयार हो जाइए,  क्‍योंकि 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्‍मदिन के मौके पर उन्‍हें मिले उपहारों की नीलामी शुरू होने जा रही है. 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती तक चलने वाली इस नीलामी में 100 रूपये से लेकर 10 लाख रूपये तक के उपहार शामिल हैं. पिछले तीन सालों से पीएम को मिले इन उपहारों की नीलामी का सिलसिला साल में दो बार हो रहा है. जिसमें अब तक कई उपहारों की नीलामी हो चुकी है.


क्‍या- क्‍या है नीलामी में
पीएम मोदी जब कभी भी देश-विदेश के दौरे पर जाते हैं तो उन्‍हें अलग-अलग लोगों से उपहार मिलते हैं.  संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि 2019 से पीएम मोदी को मिले इन उपहारों की नीलामी हो रही है,   जिसमें 2019 में दो बार ऑक्‍शन किया गया. पहली बार में 1856 और दूसरी बार में 2772 उपहार का ऑक्‍शन किया गया. इसी तरह 2021 में 1348 और 1222 उपहार का ऑक्‍शन किया गया. 2022 में ये पहली बार 1222 उपहार का ऑक्‍शन होना है.


आखिर क्‍या- क्‍या शामिल है ऑक्‍शन में
इस साल ऑक्‍शन में जिन उपहारों को शामिल किया गया है उनमें गणेश जी की मूर्ति, शिव का त्रिशूल, और सीडब्‍ल्‍यूजी खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने पीएम को जो अपनी प्रैक्टिस करने वाले स्‍पोर्टस ऑइटम गिफ्ट किए हैं. उन्‍हें भी शामिल किया गया है. इन तोहफों में सबसे कीमती वों हैं जो पीएम को खिलाड़ियों ने दिए हैं. जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रूपये है. यही नहीं नीलामी की इस सूची में राम मंदिर और बाबा विश्‍वनाथ मंदिर का मॉडल भी शामिल है.


जो पैसा आएगा उसे नमामि गंगे को दिया जाएगा
संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया पीएम को मिले इन उपहारों की नीलामी से जो भी धन आएगा उसे नमामि गंगे अभियान को दिया जाएगा. इस धन से गंगा सफाई के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा. अब तक इन तोहफों की नीलामी से 16 करोड़ रूपये जुटाए जा चुके हैं.
 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago