✕

होम / यूटिलिटी / AU स्मॉल फाइनेंस बैंक लेकर आया फेस्टिवल ऑफर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलेगी आकर्षक छूट!

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक लेकर आया फेस्टिवल ऑफर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलेगी आकर्षक छूट!

AU Small Finance Bank ने अपना सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल  AU Heart To Cart लॉन्च कर दिया है. इसमें ग्राहकों को विशेष ऑफर और गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवाली के त्योहार के पहले अगर आप शॉपिंग के लिए अच्छे डिस्काउंट की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने अपना सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल 'एयू हार्ट टू कार्ट' (AU Heart To Cart)  लॉन्च कर दिया है. यह ऑफर 3 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा, जिसमें ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर विशेष छूट, गिफ्ट वाउचर और अन्य लाभ मिलेंगे. तो चलिए जानते हैं इस ऑफर में आपको कैसे और कितना फायदा होगा?

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ट्रैवल पर एक लाख रुपये तक की बचत
बैंक के अनुसार ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवेल, खरीदारी, डाइनिंग, मनोरंजन आदि पर एक लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा नए, चालू खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट पर विशेष लाभ और गिफ्ट वाउचर भी दिए जाएंगे. त्यौहारी सीजन में लोग सोने व चांदी के जेवर की भी खरीदारी करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक लॉकर शुल्क पर 75 प्रतिशत तक की छूट भी दे रहा है.

व्यावसायिक ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक व्यावसायिक ग्राहकों के लिए विशेष त्योहारी ऑफर दे रहा है, जिसमें नए चालू खाते और डिजिटल एक्टिवेशन पर 2,000 रुपये से अधिक के लाभ दिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें-अब Google वॉलेट में मिलेगा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, होंगे ये फायदे...

इसे भी पढ़ें-अब Google वॉलेट में मिलेगा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, होंगे ये फायदे...

फ्री एयू लिट क्रेडिट कार्ड
इस त्योहारी सीजन में बैंक अपने वित्तीय उत्पादों पर आकर्षक ऑफर दे रहा है, जिसमें आजीवन निशुल्क एयू लिट क्रेडिट कार्ड भी शामिल है, जो भारत का पहला कस्टमाइज क्रेडिट कार्ड है. इस कार्ड पर कोई ज्वाइनिंग शुल्क या नवीनीकरण शुल्क नहीं देना होता. इसके कई फायदे हैं, जैसे ऑनलाइन शॉपिंग और डाइनिंग पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक,  हर 100 रुपये के खर्च पर एक अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट,  400 से 5,000 रुपये के बीच के लेन-देन पर 1 प्रतिशत ईंधन अधिभार छूट, यात्रा और अन्य लाभ के लिए कार्डधारक प्रति तिमाही चार बार घरेलू लाउंज में जा सकते हैं. इसके अलावा कार्डधारक यात्रा बीमा, कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट जैसे अनुकूलन योग्य सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं.

ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  इसके अलावा अपने घर के आसपास बैंक की किसी शाखा में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. अगर आपको कोई अधिक जानकारी चाहिए तो उसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago