✕

होम / यूटिलिटी / AU बैंक ने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाया बड़ा कदम, 1300 महिलाओं को होगा लाभ 

AU बैंक ने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाया बड़ा कदम, 1300 महिलाओं को होगा लाभ 

AU Small Finance Bank ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दरअसल, इन दोनों की साझेदारी के अंतर्गत एयू उद्योगिनी कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके जरिए ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान किया जाएगा. बैंक की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने तक पूरी मदद की जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस कार्यक्रम का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और कैसे?
 

इन दो राज्यों में चलाया जाएगा कार्यक्रम
एयू उद्योगिनी कार्यक्रम द्वारा मध्य प्रदेश और राजस्थान में महिलाओं को वित्तीय मदद, क्षमता-निर्माण के लिए ट्रेनिंग और लगातार सपोर्ट मिलेगा, जिससे वे अपने कारोबार को सफलतापूर्वक चला सकें. इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश और राजस्थान की महिलाओं को अपने कारोबारी बनने के सपनों को वास्तविकता में बदलने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार और समुदाय के जीवन को बेहतर बना सकें. बता दें. एयू उद्योगिनी कार्यक्रम ने पहले ही लगभग 1100 से अधिक महिला कारोबारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे ग्रामीण समुदायों में सामाजिक और आर्थिक प्रगति देखने को मिली है.

1300 महिलाओं का ऐसे होगा चयन
यह कार्यक्रम 31 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके लिए 3.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस कार्यक्रम का लाभ 1300 महिलाओं को होगा. इन महिलाओं के चयन के लिए एक व्यापक एयू उद्योगिनी रेटिंग कार्ड का उपयोग किया जाएगा. यह रेटिंग कार्ड पारिवारिक स्थिति, साक्षरता स्तर, सामाजिक प्रतिष्ठा और बहुत कुछ सहित विभिन्न कारकों का आंकलन करता है. इसमें उन महिलाओं को चुना जाएगा, जो आर्थिक और सामाजिक पिरामिड के निचले पायदान पर हैं, फिर भी बाधाओं को तोड़ने और उद्यमी बनने का दृढ़ संकल्प रखती हैं, जिससे उनके जीवन में समग्र परिवर्तन होता है. चयन प्रक्रिया के तहत बैंक के कर्मचारी व सहयोगी टीम द्वारा घर-घर जाकर दौरा भी करेगी. 

महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण 

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम प्रशिक्षण देगी, जिसके लिए बैंक सुविधा प्रदान करेगा. ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन और सरकारी स्कूल जैसी जगहों पर ये प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसमें उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) प्रशिक्षण और बहीखाता प्रशिक्षण शामिल है. एक बार दुकान चालू हो जाने पर, हम वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण और सरकारी कल्याण योजनाओं के साथ एकीकरण पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. यह प्रशिक्षण भविष्य में व्यवसाय को उन्नत बनाने की दृष्टि से प्रदान किया जाता है.

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले आएगा Google Pixel 9 सीरीज का नया फोन, 7 साल तक का मिलेगा OS अपडेट

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह एक पूरे समुदाय को सशक्त बनाती है. उन्होंने कहा कि एयू उद्योगिनी कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यात्रा है. वहीं, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के ग्लोबल सीईओ जयंत रस्तोगी ने कहा ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण चालक है. 

 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago