✕

होम / यूटिलिटी / यात्री कृपया ध्यान दें! मुंबई में 63 घंटे लोकल रेल सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए क्यों?

यात्री कृपया ध्यान दें! मुंबई में 63 घंटे लोकल रेल सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए क्यों?

मुंबई लोकल ट्रेन की रफ्तार पर 63 घंटे का ब्रेक लगने वाला है. 30 मई की मध्यरात्रि से 2 जून तक यहां लोकल रेल सेवा बंद रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल मुंबई की लाइफलाइन कही वाली लोकल ट्रेन सेवा लंबे समय के लिए बंद होने जा रही है. आपको बता दें, मुंबई में हर रोज लाखों लोग लोकल ट्रेन में सफर करते हैं, वहीं, ट्रेन का संचालन बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में सेंट्रल रेलवे ने पहले ही मुंबई के लोगों को ट्रेन में यात्रा करने से बचने की अपील की है. तो चलिए जानते हैं आखिर मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकन ट्रेन पर ये ब्रेक क्यों लगने जा रहा है?

इस दिन से बंद होंगी ट्रेन

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि मुंबई नेटवर्क पर प्लेटफॉर्म विस्तार के काम के चलते 30 मई की मध्यरात्रि से 63 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित करेगा. इन 63 घंटों में मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं और लाखों पैसेंजर्स की आवाजाही प्रभावित होगा.

लोकल ट्रेन लेने से बचें

सेंट्रल रेलवे ने कहा कि 'ब्लॉक' अवधि के दौरान लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है. अगर जरूरी न हो तो वे लोकल ट्रेन में यात्रा करने से बचें.

इतनी ट्रेन होंगी कैंसिल
ब्लॉक के दौरान कुल 930 लोकल ट्रेनें कैंसिल होंगी, जिसमें शुक्रवार यानी 31 मई  को 161, शविवार यानी 1 जून को 534 और रविवार यानी 2 जून को 235 सेवाएं कैंसिल रहेंगी.  वहीं, शॉर्ट टर्मिनेट में कुल 444 लोकल ट्रेनें कैंसिल होंगी, जिनमें शुक्रवार यानी 31 मई को 7 सेवाएं, शनिवार 1 जून को 306 सेवाएं और रविवार यानी 2 जून को 131 सेवाएं शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी. ब्लॉक के दौरान कुल 446 ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी. इनमें शनिवार 1 जून को 307 सेवाएं और रविवार यानी 2 जून को 139 सेवाएं शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी.

इसे भी पढ़ें-सौरव गांगुली ने एक्स पर BCCI को दी नसीहत, क्या गंभीर की ओर है इशारा?

इसिलए बंद रहेंगी लोकल ट्रेन सेवा

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के स्टेशन ठाणे में प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के चौड़ीकरण के लिए 63 घंटे का मेगा ब्लॉक गुरुवार आधी रात से शुरू होगा, जबकि सीएसएमटी में प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 के विस्तार से संबंधित कार्यों के लिए 36 घंटे का ब्लॉक शुक्रवार आधी रात से शुरू होगा. जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ने के बाद एस्केलेटर या एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के लिए चौड़ी सीढ़ियां जैसी सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी. रेलवे अपने चार कॉरिडोर- मेन, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और उरण पर प्रतिदिन 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करता है, जिनका उपयोग रोजाना 30 लाख से अधिक यात्री करते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago