✕

होम / यूटिलिटी / LPG कंज्यूमर्स दें ध्यान! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC, नहीं तो होगा नुकसान

LPG कंज्यूमर्स दें ध्यान! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC, नहीं तो होगा नुकसान

LPG Consumers के लिए अब ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अब अनिवार्य हो गया है. इसे लेकर गैस एजेंसियां एक अभियान चला रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, एलपीजी उपभोक्ताओं (LPG Consumers) के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अब अनिवार्य हो गया है. अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका गैस कनेक्शन हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा. इसे लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने एक अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत घर-घर जाकर चूल्हा और पाइप की जांच भी की जाएगी. तो चलिए जानते हैं ई-केवाइसी कराने की आखिरी तारीख क्या है और पेट्रोलियम कंपनियां ऐसा क्यों कर रही हैं?

31 दिसंबर से पहले करा लें ई-केवाइसी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर एलपीजी उपभोक्ता को अब ई- केवाईसी कराना होगा. हालांकि, अभी 2019 के पहले जिनका कनेक्शन है, उन्हीं को ई-केवाईसी करानी है. वहीं, एजेंसियों के कर्मचारी घर-घर जाकर चूल्हा व पाइप की भी जांच करेंगे. 31 दिसंबर तक जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ तो उनके गैस कनेक्शन निरस्त किए जाएंगे. 

इसलिए उठाया गया ये कदम
गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर घर-घर जांच के निर्देश भी दिए गए हैं. इस समय घरेलू सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है, इस पर भारत सरकार की ओर से 48 रुपये और उज्ज्वला के लाभार्थियों को 300 रुपये सब्सिडी मिल रही है, लेकिन लंबे समय से उपभोक्ताओं का सर्वे न होने के कारण सब्सिडी में भी समस्या आ रही है.  बता दें, घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान शुरू कर दी है. इससे फर्जी कनेक्शन की पहचान भी हो पाएगी. 

उपभोक्ता सिलिंडर व चूल्हे की भी कराएं जांच
घरेलू गैस कनेक्शन धारकों और सिलेंडर की सुरक्षा के मद्देनजर चूल्हा व सिलेंडर जांच कराना अनिवार्य होता है. इसके लिए गैस एजेंसियों की ओर से कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर जांच करेंगे, जरूरत पड़ने पर पाइप आदि बदला जाएगा. ई-केवाइसी के साथ-साथ यह कार्य किए जा रहे हैं. 

ऐसे करा सकते हैं ई-केवाइसी
1. एलपीजी उपभोक्ता अपने नजदीकी वितरक एजेंसी कार्यालय जाकर ई-केवाइसी अपडेट करा सकते हैं.   आपको वहां पर एलपीजी का पासबुक और साथ में आधार कार्ड लेकर जाना होगा. अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होगा, तो आपका ई – केवाईसी ओटीपी के द्वारा हो जाएगी.  
2. एलपीजी डिलीवरी करने वाला कर्मचारी, मोबाइल ऐप की मदद से आधार विवरण कैप्चर कर सकता है. इसके लिए, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा.बता दें, ई-केवाइसी के लिए समस्त गैंस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि दिसंबर से पूर्व समस्त गैस एजेंसी से संबद्ध ग्राहकों की ई-केवाइसी पूर्ण कर लिया जाए.

इसे भी पढ़ें-iPhone यूजर्स के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख को मिलेगा Apple Intelligence अपडेट!


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago