होम / यूटिलिटी / बनकर तैयार हुआ अटल सेतु, लेकिन जाने से पहले जाने लें ये जरूरी बातें!

बनकर तैयार हुआ अटल सेतु, लेकिन जाने से पहले जाने लें ये जरूरी बातें!

जानकारी के अनुसार अटल सेतु पर कारों, बसों इत्यादि की अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), जिसे अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है, बनकर तैयार है और 12 जनवरी को इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. इससे पहले कि पुल पर आवाजाही शुरू हो, मुंबई पुलिस ने कुछ विशेष बिंदुओं को प्रमुख रूप से रेखांकित किया है और वाहनों की आवाजाही के लिए ये बातें जान लेना अति आवश्यक है. 

इस रफ्तार से दौड़ सकेंगी गाड़ियां
कल पुलिस द्वारा जारी बयानों के माध्यम से सामने आ रही जानकारी के अनुसार अटल सेतु पर कारों, बसों इत्यादि की अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पुल की चढ़ाई और उतराई के वक्त वाहनों की अधिकतम स्पीड को 40 किलोमीटर प्रति घंटे पर सीमित कर दिया गया है. संभावित खतरों. रुकावटों और असुविधा को कम करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर यह स्पीड लिमिट तय की गई है. 

अटल सेतु पर नहीं चलेंगे ये वाहन
अगर बात पुल में प्रवेश करने के बिन्दुओं और रोक की करें तो मल्टी-एक्सल हैवी व्हीकल, ट्रकों और मुंबई जाने वाली बसों को इस पुल का पूर्वी फ्रीवे इस्तेमाल करने के लिए अनुमति नहीं दी गई है. इसकी बजाय ऐसे वाहनों को मुंबई पोर्ट से लेकर सेवरी एग्जिट वाला रास्ता लेना होगा और आगे जाने के लिए गाड़ी अड्डा के पास मौजूद MBPT रोड का इस्तेमाल करना होगा. इसके साथ ही मोटरसाइकिल, मोपेड, थ्री व्हीलर वाहनों, ऑटो, ट्रेक्टर और धीमे चलने वाले अन्य वाहनों को भी इस पुल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. 

अटल सेतु की वजह से ट्रेवल टाइम होगा कम
अटल सेतु या MTHL 6 लें वाला एक समुद्री लिंक ब्रिज है और समुद्र में इसकी लंबाई 16.50 किलोमीटर है जबकि इस पुल का 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन पर है. आपको बता दें कि इस पुल की मदद से यात्री मुंबई से नवी मुंबई तक का सफर सिर्फ 20 मिनटों में ही पूरा कर पाएंगे. इसका मतलब ये है कि 2 घंटों के सफ़र को अब यात्री केवल 20 मिनटों में ही पूरा कर पाएंगे. यह पुल 18,000 करोड़ रुपयों की लागत से बनाया गया है.
 

यह भी पढ़ें: Polycab पर मारे छापे में मिला ये अहम सबूत, इनकम टैक्स ने साझा की महत्त्वपूर्ण जानकारी!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

3 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

5 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago