होम / यूटिलिटी / क्‍या आपको भी हायर पेंशन चुनने में आ रही है दिक्‍क्‍त, जारी हुआ नया सर्कुलर 

क्‍या आपको भी हायर पेंशन चुनने में आ रही है दिक्‍क्‍त, जारी हुआ नया सर्कुलर 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हायर पेंशन के लिए आवेदन करने वालों को कई तरह की परेशानी सामने आ रही थी, उसी को लेकर EPFO ने ये सर्कुलर निकाला है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हायर पेंशन चुनने को लेकर आ रही दिक्‍कत को लेकर अब कर्मचारी भविष्‍य निधि (Employees' Provident Fund Organisation) ने एक नया सर्कुलर निकाला है. इस सर्कुलर के अनुसार EPFO के सभी पात्र EPS (Employees' Pension Scheme) उम्‍मीदवार अब 3 मई तक हायर पेंशन चुन सकेंगे. पहले हायर पेंशन चुनने की ये तारीख 3 मार्च तय की गई थी. दरअसल कई उम्‍मीदवारों को इसे फाइल करने में परेशानी भी सामने आ रही थी उसे लेकर भी EPFO ने कई दिशानिर्देश दिए हैं. 

क्‍या कहा गया है सर्कुलर में 
इस सर्कुलर में कहा गया है कि अगर हायर पेंशन के लिए दस्‍तावेज जमा करने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय उसकी पूरी जांच करेगा. अगर इस जांच में सबकुछ ठीक रहा तो क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आवेदक के द्वारा दी गई वेतन की जानकारी को कार्यालय में मौजूद जानकारी से मैच किया जाएगा. जांच के बाद अगर सही पाया जाता है तो उसे जमा/ट्रांसफर करने के लिए  (APFC/ RPFC-I/ RPFC-II द्वारा) आदेश जारी किया जाएगा. यही नहीं अगर जानकारी में किसी तरह की कमी पाई जाती है तो कर्मचारी को उसकी सूचना दी जाएगी और उसके सही करने के लिए 1 महीने का समय दिया जाएगा. अगर एक महीने में भी जानकारी नहीं दी जाती है या आपकी जानकारी में गलती मिलती है तो फिर (APFC/ RPFC-I/ RPFC-II द्वारा) मेरिट के आधार पर आदेश पारित कर दिया जाएगा. 

एम्‍प्‍लॉयर न करे अप्रूव तो क्‍या होगा
अगर एम्‍प्‍लॉयर ने कर्मचारी के आवेदन को अ्पूव नहीं किया तो EPFO उसे रिजेक्‍ट करने से पहले 1 महीने का समय देगा. इस महीने के समय में एम्‍प्‍लॉयर, कर्मचारी या पेंशनर्स गलत जानकारी के प्रूफ दस्‍तावेज दे सकेगा. साथ ही आवेदक कर्मी या पेंशनर्स को इसकी जानकारी दी जाएगी. अगर आवेदक कर्मी, पेंशनर को आवेदन, अंशदान या किसी अन्‍य तरह की परेशानी है तो वो उसे EPFIGMS पर रजिस्‍टर्ड करा सकता है. उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में शिकायत को दर्ज किया जाएगा, उसके लिए जिस अधिकारी को नियुक्‍त किया गया है वो उसका समाधान करेगा. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी क्षेत्रीय स्‍तर से की जाएगी.  

क्‍या था सुप्रीम कोर्ट का आदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 की कर्मचारी पेंशन संशोधन योजना की वैद्यता को बरकरार रखते हुए कहा कि जो लोग विकल्‍प का इस्‍तेमाल नहीं कर पाए हैं वो लोग अगले 6 महीने के भीतर उसका इस्‍तेमाल कर पाएंगे. लोगों को इसमें अभी तक मौका नहीं मिल पाया है सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और वो अंतिम तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्‍हें भी एक मौका दिया था. EPFO का ये सर्कुलर भी इसी दिशा में है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago