✕

होम / यूटिलिटी / Airtel ने लॉन्च किए स्पेशल फेस्टिव प्लान, OTT सहित मिलेंगे ये बेनिफिट!

Airtel ने लॉन्च किए स्पेशल फेस्टिव प्लान, OTT सहित मिलेंगे ये बेनिफिट!

Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है, इस ऑफर के तहत कंपनी की तरफ से यूजर्स को Free Data और OTT बेनेफिट दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप एयरटेल यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, इस फेस्टिव सीजन में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद अब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आई है. एयरटेल फेस्टिव ऑफर (Airtel Festive Offer) का फायदा आप लोगों को केवल कंपनी के तीन रिचार्ज प्लान्स के साथ ही मिलेगा. तो आइए जानते हैं आपको इन प्लान्स में क्या खास मिलेगा और आप कब तक इनका लाभ ले सकते हैं.

6 दिनों के लिए ही मिल रहा है ये ऑफर

इस फेस्टिवल ऑफर का फायदा आपको एयरटेल के 979 रुपये, 1029 रुपये और 3599 रुपये वाले प्लान के साथ मिलेगा. आपको बता दें, एयरटेल का ये फेस्टिव ऑफर केवल 6 दिनों के लिए ही लाइव है. ये ऑफर 6 सितंबर से लाइव हो गया है, जिसका लाभ आप 11 सितंबर तक ही उठा सकते हैं. अगर आपका रिचार्ज खत्म हो गया है या होने वाला है, तो आप ये रिचार्ज कराके काफी फायदे में रहेंगे.

979 रुपये वाले प्लान में मिलेगा ये सब

आपको 979 रुपये वाले एयरटेल प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं. 84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से अनलिमिटेड 5जी डेटा, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले प्रीमियम, तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सब्सक्रिप्शन, रिवॉर्ड मिनी सब्सक्रिप्शन और हेलो ट्यून्स का फायदा दिया जाता है. फेस्टिव ऑफर के तहत इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को फ्री 10GB डेटा कूपन मिलेगा, जो 28 दिनों के लिए वैलिड होगा.

1029 वाले प्लान में मिलेगा ये फायदा

84 दिनों की वैलिडिटी वाले Airtel 1029 Plan के साथ भी फेस्टिव ऑफर का फायदा मिल रहा है. इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा, हर रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का फायदा दिया जाता है. एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ तीन महीने के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार, तीन महीने के लिए अपोलो सर्कल मेंबरशिप, अनलिमिटेड 5जी डेटा और फ्री हेलो ट्यून्स का फायदा मिलता है. फेस्टिव ऑफर के तहत फ्री 10 जीबी डेटा कूपन और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसमें 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है. ये बेनिफिट 28 दिनों के लिए ही वैलिड होगा.

365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में है ये फायदा

365 दिनों की वैलिडिटी वाले Airtel 3599 Plan के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं. अनलिमिटेड 5जी डेटा वाले इस प्लान में फ्री हेलो ट्यून और तीन महीने के लिए अपोलो सर्कल मेंबरशिप का भी फायदा मिलता है. फेस्टिव ऑफर के तहत यूजर्स को एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले प्रीमियम (22 से ज्यादा ओटीटी) और 10 जीबी फ्री डेटा कूपन दिया जाएगा जो 28 दिनों के लिए वैलिड होगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago