✕

होम / यूटिलिटी / यहां जाने के लिए सीधे तीन गुना तक महंगा हुआ हवाई सफर, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

यहां जाने के लिए सीधे तीन गुना तक महंगा हुआ हवाई सफर, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

हवाई जहाज की टिकटें भी तीन गुना तक बढ़ गई हैं. आलम ये है कि दिल्‍ली से पटना की जो टिकट सामान्‍यतया रुपये 3500-4500से आराम से मिल जाया करती थी उसके लिए आज और कल में 3 गुना तक दाम चुकाने पड़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिहार यूपी में मनाए जाने वाले भगवान सूर्य नारायण की उपासना के पर्व छठ को लेकर एक ओर जहां रेलवे 200 से ज्‍यादा ट्रेनें चला रहा है वहीं दूसरी ओर हवाई जहाज की टिकटें भी तीन गुना तक बढ़ गई हैं. आलम ये है कि दिल्‍ली से पटना की जो टिकट सामान्‍यतया रुपये 3500-4500से आराम से मिल जाया करती थी उसके लिए आज और कल में तीन गुना तक दाम चुकाने पड़ रहे हैं. हालात ये हैं कि लोगों को इसके लिए 12000 रुपये तक का दाम चुकाना पड़ रहा है.

दिल्‍ली से बिहार के लिए मिल रही है महंगी टिकट

लोकआस्‍था का पर्व छठ मनाने के लिए देश के अलग-अलग राज्‍यों में बसे लोग बिहार और यूपी की ओर आते हैं. उन्‍हीं लोगों को लाने ले जाने के लिए एक ओर जहां रेलवे कई अतरिक्‍त ट्रेनें चला रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई लोग हवाई जहाज की भी यात्रा करके जल्‍दी घर जाना चाहते हैं. ऐसे लोगों को महंगी टिकट से रूबरू होना पड़ रहा है. मेक माई ट्रिप दिखा रहा है कि दिल्‍ली से दरभंगा और दिल्‍ली से पटना के लिए आज और कल में फ्लाइट की टिकट तीन गुना तक महंगी हो गई है. जो टिकट 4000 रुपये तक मिल जाया करती है वो 12986 रुपये से 13058 रुपये तक मिल रही है. जिसमें इंडिगो की टिकट 12986 जबकि एयर इंडिया की टिकट 13935 रुपये तक मिल रही है. जो यात्रियों को काफी परेशान कर रही है. इसी तरह दिल्‍ली दरभंगा के लिए भी यात्रियों को 13 126 सीधी फ्लाइट के लिए जबकि कोलकाता होकर जाने वाली फ्लाइट के लिए 19132 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं.

हर साईट का है यही हाल

सिर्फ मेक माई ट्रिप ही नहीं बल्कि गो आईडिबो की साइट को अगर देख लें तो उसका भी यही हाल है. दिल्‍ली से दरभंगा के लिए स्‍पाईसजेट की फ्लाइट 14380 रुपये और मल्‍टी एयरलाइन रुपये 20144 तक का चार्ज दिखा रही हैं. यही हाल दिल्‍ली पटना का भी है इंडिगो इसके लिए 15562 रुपये और एयर इंडिया 17190 रुपये चार्ज कर रही है. एयरलाइन कंपनियों की इस मार ने यात्रियों की जेब को काट दिया है, जिससे फ्लाइट में सफर करने वाले परेशान हैं.


    

 

 

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago