✕

होम / यूटिलिटी / इस एयरलाइन का बड़ा धमाका, 'FREE' में दे रहा 50 लाख लोगों को टिकट; जानिए ऑफर

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका, 'FREE' में दे रहा 50 लाख लोगों को टिकट; जानिए ऑफर

'50 लाख फ्री सीट' वाला ऑफर घरेलू विमान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विमान पर भी लागू है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: AirAsia ने यात्रियों के लिए '50 लाख फ्री सीट' वाला धमाकेदार ऑफर पेश किया है. एयरलाइंस के मुताबिक इस ऑफर के अंतर्गत 50 लाख सीट्स के लिए विमानन कंपनी कोई किराया वसूल नहीं करेगी, बशर्ते टिकट 25 सितंबर तक ही बुक करना होगा. ऑफर की शुरुआत 19 सितंबर से शुरू हुई है.

कब से कब तक कर सकते हैं यात्रा
इस धमाकेदार ऑफर के जरिए टिकट बुक करने वाले यात्री 1 जनवरी, 2023 से 28 अक्टूबर, 2023 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं. यानी यदि आपको 31 दिसंबर, 2022 तक यात्रा करनी हो तो ये ऑफर लागू नहीं होगा. इस ऑफर के तहत यात्री AirAsia की वेबसाइट और APP से टिकट बुक कर सकते हैं.

किन देशों के लिए लागू है ये ऑफर
'50 लाख फ्री सीट' वाला ऑफर AirAsia के घरेलू विमान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विमान पर भी लागू है. आपको ये भी बता दें कि AirAsia ने ये ऑफर भारत में लागू नहीं किया है. यानी यदि आप भारत से AirAsia की कोई फ्लाइट बुक करते हैं तो इस ऑफर का लाभ नहीं ले सकते. यह ऑफर विशेषकर थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम के यात्रियों के लिए पेश किया गया है. यदि कोई यात्री डोमेस्टिक यात्रा करेगा तो उससे RM 23 (404 रुपये) और इंटरनेशनल यात्रा के लिए RM 54 (949 रुपये) एयरपोर्ट टैक्स के रूप में लिया जाएगा.

कहां से कहां तक टिकट बुक करेंगे तो मिलेगी Free Seats
- यदि आप Kuala Lumpur से सीट बुक करेंगे तो Alor Setar, Johor Bahru, Langkawi, Penang, Krabi, Singapore, Nha Trang, Phu Quoc और Da Lat के लिए फ्री टिकट बुक कर सकते हैं.

- यदि आप Penang से सीट बुक करेंगे तो Johor Bahru, Langkawi, Kuala Lumpur और Singapore के लिए फ्री टिकट बुक कर सकते हैं.

- यदि आप Johor Bahru से सीट बुक करेंगे तो Kuala Lumpur, Langkawi और Penang के लिए फ्री टिकट बुक कर सकते हैं.

- यदि आप Kunching से सीट बुक करेंगे तो Bintula, Miri, Sibu, Kota Kinabalu और Singapore के लिए फ्री टिकट बुक कर सकते हैं.

- यदि आप Langkawi से सीट बुक करेंगे तो Penang, Kuala Lumpur और Singapore के लिए फ्री टिकट बुक कर सकते हैं.

ऑफर के बारे में AirAsia ने क्या कहा
इस ऑफर को पेश करते हुए AirAsia के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर करेन चान ने कहा, "हम फ्री सीट्स कैंपेन जरिए अपने वफादार यात्रियों को धन्यवाद करना चाहते हैं, जो हमेशा हमारे साथ बने रहे. हमने अपने कई पॉपुलर रूट्स को फिर से शुरू किया है. साथ ही नए रोमांचक मार्ग भी पेश किए हैं, जिससे इस ऑफर का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकें."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago