✕

होम / यूटिलिटी / Air India ने न्यू ईयर पर दिया बड़ा तोहफा, अब फ्लाइट में यात्रियों को मिलेगा वाई-फाई

Air India ने न्यू ईयर पर दिया बड़ा तोहफा, अब फ्लाइट में यात्रियों को मिलेगा वाई-फाई

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया डोमेस्टिक फ्लाइट रूट्स पर वाई-फाई सर्विस लॉन्च करने वाली विमान कंपनी बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए साल के मौके पर एअर इंड‍िया ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी ने फ्लाइट में वाई-फाई सर्व‍िस शुरू करने का ऐलान क‍िया गया है. इस सुव‍िधा के तहत अभी आप कुछ चुन‍िंदा रूट पर वाई-फाई सर्व‍िस का फायदा उठा सकते हैं. एअर इंडिया की ओर से बताया गया कि यात्री डोमेस्टिक रूट्स पर एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए321 नियो विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.

पहली एयरलाइन बनी एयर इंडिया

एअर इंडिया ने कहा कि देश में एयर इंडिया इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन बन गई है. इससे यात्रियों को अपनी छुट्टी और बिजनेस ट्रैवल के दौरान हमेशा इंटरनेट से जुड़े रहने और ब्राउजिंग, सोशल मीडिया तक पहुंचने, काम के बारे में जानकारी प्राप्त करने या मित्रों और परिवार को संदेश भेजने में सुविधा होगी.

चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर ने क्या कहा?

एअर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक सफर का एक अभिन्न अंग बन गई है. कुछ लोगों के लिए यह रियल टाइम में जानकारियां शेयर करने की सुविधा और आराम के बारे में है, जबकि अन्य के लिए यह ज्यादा प्रोडक्टिविटी और दक्षता के बारे में है. उन्होंने आगे कहा कि चाहे किसी का उद्देश्य कुछ भी हो, हमें विश्वास है कि हमारे मेहमान वेब से जुड़ने के विकल्प की सराहना करेंगे और इन विमानों में एयर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे.

एक साथ कई डिवाइस का आंनद

एयर इंडिया ने कहा कि पैसेंजर वाई-फाई का इस्तेमाल लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन आदि के साथ कर सकते हैं. इन-फ्लाइट वाई-फाई के जरिए ग्राहक 10,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर एक साथ कई डिवाइस का आंनद उठा सकते हैं. यह सर्विस एअर इंडिया के इंटरनेशनल रूट्स पर पहले से दी जा रही है. अब इसे डोमेस्टिक रूट्स पर शुरू किया गया है. फिलहाल एअर इंडिया की ओर से वाई-फाई सर्विस फ्री प्रदान की जा रही है. कंपनी ने कहा कि समय के साथ एअर इंडिया अपने फ्लीट के अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago