✕

होम / यूटिलिटी / फेस्टिव सीजन में Air India Express ने शुरू की Flash Sale, सस्ती मिलेगी फ्लाइट की टिकट!

फेस्टिव सीजन में Air India Express ने शुरू की Flash Sale, सस्ती मिलेगी फ्लाइट की टिकट!

Festive Season में एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने अपने ग्राहकों के लिए फ्लैश सेल (Flash Sale) लेकर आई है. वहीं, लॉयल्टी मेंबर्स को एक्सक्लुसिव बेनेफिट्स भी मिलेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी इस दिवाली या फिर उसके बाद कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, अधिकतर लोग अपने घर या फिर किसी खास डेस्टीनेशन पर फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना पसंद करत हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन में इनकी डिमांड ज्यादा होने के कारण इनका किराया भी महंगा हो जाता है. इसी को देखते हुए अब एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने अपने ग्राहकों के लिए फ्लैश सेल ऑफर (Flash Sale Offer) शुरू किया है. तो आइए जानते हैं आप इस सेल का लाभ कैसे और कब तक उठा सकते हैं?

27 अक्टूबर तक मिलेगा सेल का लाभ
एयर इंडिया एक्सप्रेस की 'Flash Sale' लिमिटेड टाइम के लिए है. इस सेल में कई रूट्स पर केवल 1606 रुपये में फ्लाइट टिकट उपलब्ध होगी, जिसमें आप गुवाहाटी-अगरतला, कोच्चि-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु और विजयवाड़ा-हैदराबाद जैसे कई रूट की यात्रा कर सकते हैं. इस सेल के तहत फ्लाइट बुकिंग 27 अक्टूबर 2024 तक ही होगी. हालांकि, आप इस सेल का लाभ उठाकर 1 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक की तारीख में से किसी भी दिन की फ्लाइट बुक कर सकते हैं. यह सेल उन यात्रियों ने काफी लाभदायक रहेगी जो इस त्योहारी सीजन में कोई न्यू डेस्टिनेशन जाना चाह रहे हैं.

Xpress Lite ऑफर में मिलेगा ये फायदा 
फ्लैश सेल के साथ ही एयरलाइन ने Xpress Lite ऑफर की घोषाणा भी की है. इस ऑफर में फ्लाइट टिकट की शुरुआती कीमत 1456 रुपये रहेगी, जो पैसेंजर एयरलाइन की वेबसाइट पर लॉग-इन करते हैं उन्हें जीरो कन्वीनियंस फीस का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस ऑफर में एक्सट्रा 3 किलो केबिन बैगेज को फ्री में प्री-बुक किया जा सकता है. यहां तक इसमें चेक-इन बैगेज रेट्स में डिस्काउंट जैसे कई लाभी भी मिलेगा.Xpress Lite ऑफर में इसमें डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 15 किलो के लिए केवल 1000 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 20 किलो के लिए 1300 रुपये में डिस्काउंटेड चेक-इन बैगेज की सुविधा मिलेगी.

लॉयल्टी मेंबर्स के लिए भी खास ऑफर
एयर इंडिया एक्सप्रेस इस सेल में लॉयल्टी मेंबर्स को एक्सक्लुसिव बेनेफिट्स दे रही है. अगर कोई लॉयल्टी मेंबर्स बिजनेस सीट में अपग्रेड करवाता है, तो उसे 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा उन्हें फूड और एक्सप्रेस अहेड प्रायोरिटी सर्विसेज पर भी 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजन, डॉक्टर और नर्स, और सशस्त्र बलों के मेंबर को टिकट बुकिंग पर स्पेशल डिस्काउंड मिलेगा.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago