✕

होम / यूटिलिटी / एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिली खुशखबरी! मिलने जा रही ये सुविधा

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिली खुशखबरी! मिलने जा रही ये सुविधा

विजिटर्स शेड में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. यहीं पर फ्लाइटों की जानकारी के लिए  इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले भी लगाई जाएगी.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: आगरा से हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक अच्छी खबर है. नए साल में यात्री अपने वाहन से खेड़िया एयरपोर्ट तक जा सकेंगे. अर्जुन नगर गेट पर ही विजिटर्स शेड बनाने का काम शुरू हो गया है. यहां से चेकिंग के बाद यात्रियों के वाहनों को हवाई अड्डे तक अंदर जाने दिया जाएगा.

अब नहीं होगी असुविधा
मिली जानकारी के अनुसार विजिटर शेड का काम लगभग 4 से 5 महीने में पूरा होने की संभावना है. उसके बाद हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्री अपने वाहन को भी टर्मिनल की पार्किंग तक ले जाए जा सकेंगे, जिससे उनको किसी तरीके की कोई परेशानी नहीं होगी. पहले वाहन को बाहर ही रोड पर रोक दिया जाता था, जिससे यात्रियों को अनेक असुविधा का सामना करना पड़ता था.

विजिटर्श शेड में लगेगा इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड
विजिटर्स शेड में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. यहीं पर फ्लाइटों की जानकारी के लिए  इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले भी लगाई जाएगी. फ्लाइट कितनी लेट है, फ्लाइट का किराया कितना है, फ्लाइट पर पहुंचने के बाद यात्रियों को क्या-क्या करना चाहिए, यहां पर सभी तरह की जानकारी दी जाएंगी.

जमीन सेना ने उपलब्ध कराई है
विजिटर्स शेड के लिए जमीन सेना ने उपलब्ध कराई है. एयरपोर्ट के निर्देशक ए ए अंसारी ने बताया कि विजिटर्स बनाने का काम शुरू हो गया है. लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से यह तैयार होगा. इसके बनाने के बाद यात्रियों को काफी फायदा होगा जिससे कि आने वाले समय में आगरा में पर्यटन में वृद्धि देखी जा सकती है.

अभी यहां के लिए संचालित हो रही है फ्लाइट
बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, भोपाल, के लिए सीधी हवाई सेवा आगरा से ली जा सकती है.

अब नए तरीके से हो जाएगी व्यवस्था
1-कोई भी यात्री टैक्सी या चालक लेकर आया है तो उसे अपना आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र जमा कराना होगा.
2-यात्रियों को ले जाने वाली बस जब भर जाती थी तो यात्रियों को इंतजार करना होता था परंतु अब उनको इंतजार करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी.
3-एयरफोर्स परिसर में होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी.
4-अब विजिटर्स शेड पर ही यात्रियों की सुरक्षा जांच हो जाएगी और वहनों को परिसर में जाने की अनुमति मिल जाएगी.

VIDEO : WhatsApp ला रहा Kept Messages फीचर, जानिए इसका क्या होगा सबसे बड़ा फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago