✕

होम / यूटिलिटी / टोरंटो के बाद ये सर्विस देने वाला दुनिया का दूसरा हवाई अड्डा बना IGI Airport, अब सुपर फास्ट होगी Check-in

टोरंटो के बाद ये सर्विस देने वाला दुनिया का दूसरा हवाई अड्डा बना IGI Airport, अब सुपर फास्ट होगी Check-in

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने सेल्फ सर्विस सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की. अब यात्री अपना सामान छोड़कर, टैग लेकर कम समय में चेक-इन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर एक नया सेल्फ-सर्विस बैगेज ड्रॉप सिस्टम शुरू किया गया है. इससे यात्रियों को एरपोर्ट पर तेज और सहज चेक-इन अनुभव मिलेगा. आपको बता दें, दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट कनाडा के टोरंटो के बाद यह सेवा देने वाला दुनिया का दूसरा हवाई अड्डा बन गया है. तो आइए आपको इस सर्विस की पूरी जानकारी देते हैं.

30 सेकंड में पूरी होगी चेक इन प्रक्रिया
दिल्ली हवाई अड्डे का परिचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार ये नया वन-स्टेप क्विक बैगेज ड्रॉप समाधान चेक-इन प्रक्रिया को 1 मिनट से घटाकर केवल 30 सेकंड कर देता है.

ऐसे काम करती है ये सर्विस
इस नई सर्विस के शुरू होने से अब यात्री पारंपरिक चेक-इन डेस्क को बायपास कर सकते हैं और सीधे टर्मिनल 1 और 3 में स्थित सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप (SSBD) यूनिट में जा सकते हैं. यहां 50 एसएसबीडी यूनिट लगाई गई हैं, जो फिलहाल एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों के लिए उपलब्ध है. इस यूनिट में आप अपना बोर्डिंग पास स्कैन करेंगे या पहचान के लिए चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे का उपयोग करें, फिर अपना सामान कन्वेयर बेल्ट पर छोड़ देंगे. तेज प्रक्रिया के लिए, 'क्विक ड्रॉप सॉल्यूशन' चुनें, यह एक-चरणीय विकल्प है, जो आपके बोर्डिंग पास को फिर से स्कैन करने की आवश्यकता को समाप्त करता है. सभी जानकारी पहले से ही आपके बैगेज टैग से जुड़ी हुई होगी..

यात्रियों को होगा ये लाभ
1. सेल्फ-सर्विस सिस्टम चेक-इन आपके समय को बचाती है, जिससे आप आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं.
2. इसके साथ आपको बेहतर सुविधा और कंट्रोल मिलता है. आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. साथ ही आप अपनी मर्जी से चेक-इन प्रक्रिया का मैनेज कर सकेंगे.
3. यह इनोवेशन तकनीक दिल्ली हवाई अड्डे के माध्यम से आपकी यात्रा को आसान और कम तनावपूर्ण बनाती है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago