✕

होम / यूटिलिटी / TRAI के इस नए नियम के बाद आपके पास नहीं आएगा कोई फर्जी मैसेज, जानिए क्‍या है नियम

TRAI के इस नए नियम के बाद आपके पास नहीं आएगा कोई फर्जी मैसेज, जानिए क्‍या है नियम

TRAI के इस नए नियम के बाद आपके पास फर्जी मैसेज आने पूरी तरह से बंद होने की उम्‍मीद है. ट्राई ने इन नियमों को पहले भी लागू किया था लेकिन किसी तकनीकी खामी के कारण ये लागू नहीं हो पाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपके मोबाइल पर आने वाले अनचाहे कमर्शियल मैसेज हर किसी के लिए बड़े सिरदर्द का कारण होते हैं. इसके कारण ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार इस तरह के फर्जी मैसेज के कारण किसी के साथ बैंक फ्रॉड हो जाता है तो किसी के साथ दूसरे तरह का फ्रॉड हो जाता है. ऐसी समस्‍या का समाधान करने के लिए टेलीकॉम मंत्रालय अब एक बार‍ फिर से उस नियम को लागू करने जा रहा है, जिससे आपके मोबाइल पर कोई भी ऐसा फर्जी मैसेज नहीं आएगा. टेलीकॉम रेग्‍यूलेटरी अथॉरिटी ने ग्राहको को फर्जी कमर्शियल मैसेज से होने वाली समस्‍या के लिए बनाए गए नियम को एक बार फिर लागू करने जा रहा है.

क्‍या है ये नियम

मौजूदा समय में आपके मोबाइल पर कोई भी मैसेज के आने के लिए किसी तरह का रेग्‍यूलेशन नहीं है. लेकिन अब ट्राई एक डीएलटी सिस्‍टम लागू करने जा रहा है, जिसके तहत अब कोई भी कमर्शियल मैसेज DLT सिस्‍टम से गुजरते हुए आएगा. आपके मोबाइल पर वही मैसेज डिलीवर होगा जो पहले से डेटा सेंटर में मौजूद होगा. इससे मोबाइल यूजर्स को वहीं मैसेज आएगा जो पहले से वेरिफाई होगा. ट्राई इस तरह की व्‍यवस्‍था करने वाला दुनिया का पहला रेग्‍यूलेटर है.

सभी कमर्शियल प्रमोटर के लिए होगा अनिवार्य

ट्राई के इस नियम के अनुसार ये व्‍यवस्‍था सभी कमर्शियल मैसेज प्रोवाइडर के लिए लागू होगी. इस व्‍यवस्‍था के लागू होने के बाद उन्‍हें सारे मैसेज वैरिफाई करवाने होंगे जो वो किसी भी ग्राहक को भेजने की तैयारी कर रहे हैं. उसे उन्‍हें ट्राई से वैरिफाई करवाना होगा.

मौजूदा समय में कितने मैसेज हैं रजिस्‍टर्ड

ट्राई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभी 250000 प्रिंसिपल एनटिटी रजिस्‍टर्ड हैं. जिनके 600000 से ज्‍यादा हेडर और 55 लाख से ज्‍यादा अप्रूव मैसेज हैं. ये वो मैसेज हैं जो डीएलटी सिस्‍टम का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. इसके अतिरिक्‍त परेशान कने वाली कॉल भी आम आदमी के लिए बड़ी परेशानी का सबब है.

पहले भी किया गया था लागू

इस नियम को पहले भी लागू किया गया था लेकिन कई तकनीकी परेशानियों के कारण इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन उसके बाद कई स्‍तरीय समिति के साथ मीटिंग करने के बाद अब उसको फाइनल किया गया है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

6 hours ago