✕

होम / यूटिलिटी / प्लास्टिक और डिजिटल मनी के बाद मार्केट में आया मेटल मनी, इन बैंकों ने किया जारी!

प्लास्टिक और डिजिटल मनी के बाद मार्केट में आया मेटल मनी, इन बैंकों ने किया जारी!

प्लास्टिक और डिजिटल मनी के बाद अब मार्केट में नया मेटल मनी भी आ गया है. SBI से लेकर HDFC Bank तक लगभग सभी बैंक इन्हें जारी भी करने लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया जैसे-जैसे पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रही है और सस्टेनबिलिटी की ओर बढ़ती रही है. वैसे ही प्लास्टिक से दूरी भी बना रही है. यही कारण है कि अब मार्केट में प्लास्टिक मनी की जगह नया ‘मेटल मनी’ लॉन्च हो गया है, जिन्हें बैंकों ने जारी करना भी शुरू कर दिया है. तो आइए जानते हैं क्या है ये मेटल मनी और कौन-कौन से बैंकों ने इन्हें जारी कर रहे हैं?

क्या है मेटल मनी?
दुनियाभर में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड को प्लास्टिक मनी कहा जाता है, लेकिन अब बैंक ‘मेटल क्रेडिट कार्ड’ (Metal Credit Card) लॉन्च कर रहे हैं. भारत में कई बैंक इस समय मेटल के क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC) के अलावा इनमें आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC) शामिल हैं. मेटल कार्ड को प्लास्टिक की बजाय स्टेनलेस स्टील या मेटल एलॉय से बनाया जाता है. इससे उनकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ जाती है. 

क्रेडिट कार्ड्स के साथ मिलेंगे ये खास रिवॉर्ड्स
1. एचडीएफसी बैंक के मेटल कार्ड का नाम इन्फिनिया है. इस कार्ड की जॉइनिंग फीस 12,500 रुपये है. लेकिन कार्ड एक्टिवेशन पर आपको इतने ही रिवॉर्ड भी पॉइंट मिल जाते हैं. अगर आप सालभर में 10 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन इस कार्ड से करते हैं, तो अगले साल आपको ये फीस भी नहीं देनी होती है.

2. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मेटल का प्राइवेट क्रेडिट कार्ड देता है. इस कार्ड से आम हर महीने 30,000 रुपये से कम स्पेंड करते हैं, तो आपको 6 गुना रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं और 30,000 रुपये से ज्यादा पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं. बर्थडे पर खर्चा करने पर आपको 10 गुना और डोनेशन देने पर 25 प्रतिशत बोनस रिवॉर्ड पॉइंट भी ये कार्ड ऑफर करता है.

3. आईसीआईसीआई बैंक के मेटल कार्ड का नाम एमराल्ड प्राइवेट है. इस क्रेडिट कार्ड पर लोगों को 12 महीने की ईजीडाइनर प्राइम मेंबरशिप मिलेगी. जॉइनिंग पर 12,500 रिवॉर्ड पॉइंट और बोनस भी मिलता है. इस कार्ड की खासियत ये है कि आपके फ्यूल, ग्रॉसरी, एजुकेशन, यूटिलिटी बिल आदि हर खर्च पर ये आपको जबरदस्त रिवॉर्ड पॉइंट देता है. इसकी जॉइनिंग फीस 12,499 रुपये है.

4. एसबीआई का मेटल क्रेडिट कार्ड ऑरम (Aurum) है. इस कार्ड में एक साल के अंदर 16 बार गोल्फ राउंड फ्री मिलेंगे. वहीं, 12 गोल्फ लेसन भी कॉम्प्लिमेंटरी मिलेंगे. साथ ही ड्रीमफोक्स की मेंबरशिप भी फ्री मिलती है. इस कार्ड की एनुअल फीस 9999 रुपये है. वहीं, इस पर आपको 10,000 रुपये के वेलकम गिफ्ट भी मिलते हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago