✕

होम / यूटिलिटी / दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, बढ़ गईं CNG-PNG की कीमतें 

दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, बढ़ गईं CNG-PNG की कीमतें 

महंगाई का बड़ा झटका लगा है. CNG और PNG के दामों में इजाफा हो गया है. यानी अब खाना पकाने से लेकर गाड़ी चलाना सबकुछ महंगा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है. प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) महंगी हो गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए हैं. इसके अलावा, PNG भी 3 रुपए महंगी हो गई है. बढ़ी हुईं दरें आज यानी शनिवार से लागू हो जाएंगी. 

अब इतनी हो गई कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में प्रति किलो CNG की कीमत 78.61 रुपए हो गई है, जो पहले 75.61 रुपए थी. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी प्रति किलो 81.17 रुपए पहुंच गई है. नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं. CNG महंगी होने से वाहन चलाने का खर्च अब पहले से बढ़ जाएगा.

PNG की नई दरें 
नई दरों के साथ दिल्ली में पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस PNG का दाम 53.59 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) हो गया है. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद यह बढ़कर 53.46, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में PNG की कीमत अब 56.97 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर पहुंच गई है. बता दें कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं.

मुंबई में बढ़ चुके हैं दाम 
हाल ही में मुंबई में भी सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे. शहर  गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लि. (MGL) ने सीएनजी के दाम (CNG Price) छह रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए थे. इसके अलावा PNG  की कीमतों में 4 रुपए का इजाफा किया गया था. मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में कंप्रेस्ड नैचुरल गैस यानी सीएनजी का खुदरा दाम बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं घरेलू पीएनजी का दाम 52.50 रुपए प्रति एससीएम पहुंच गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago