✕

होम / यूटिलिटी / Jio और Airtel के बाद Voda-Idea ने भी बढ़ाया Tariff, इतना हुआ इजाफा, जानें नई कीमतें

Jio और Airtel के बाद Voda-Idea ने भी बढ़ाया Tariff, इतना हुआ इजाफा, जानें नई कीमतें

वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए ऐलान किया है कि 4 जुलाई से रिचार्ज प्लान के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे. यानी कि प्लान की कीमत में बढ़ोतरी देखी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के बाद अब वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों यानी टैरिफ को बढ़ा दिया है. कंपनी ने प्रीपेड और पोस्ट-पेड, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए नए प्लान का ऐलान किया. नए प्लान 4 जुलाई से लागू होंगे. वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल प्लान के टैरिफ में 10 से 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है.

कितना हुआ इजाफा?

अनलिमिटेड वॉइस और कॉलिंग कैटेगरी में लगभग 11% का इजाफा टैरिफ में हुआ है. 179 रुपये का प्लान अब 199 रुपये में पड़ेगा. जबकि 459 रुपये का 84 दिन वाला प्लान अब 509 रुपये का हो गया है. इस कैटेगरी में 365 दिन का प्लान अब 1799 रुपये के बजाए 1999 रुपये में पड़ेगा, मतलब 200 रुपये का इजाफा. वहीं डेली डेटा प्लान में वे प्लान्स आते हैं, जिनमें रोज 1.5GB, 2GB या ज्यादा डेटा प्लान मिलता है. मतलब ये डेटा प्लान सिर्फ दिन में मिलने वाले डेटा का होता है. जबकि रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनिलिमिटेड डेटा दिया जाता है. इस कैटेगरी में रेट बदलाव कुछ इस तरह है.

28 दिन प्लान

    •    269 रुपये का प्लान (28 दिन, रोजाना 1 GB डेटा) अब 299 रुपये में पड़ेगा.
    •    299 रुपये का प्लान (28 दिन, रोजाना 1.5GB डेटा) अब 349 रुपये में पड़ेगा.
    •    319 रुपये का प्लान (1 महीना, 2GB डेटा) अब 379 रुपये में पड़ेगा.

56 दिन प्लान

   •    479 रुपये का प्लान (56 दिन, 1.5GB डेटा) अब 579 रुपये में पड़ेगा.
   •    539 रुपये का प्लान (56 दिन, 2GB डेटा) अब 649 रुपये में पड़ेगा.

84 दिन प्लान

   •    719 रुपये का प्लान (84 दिन, 1.5GB डेटा) अब 859 रुपये में पड़ेगा.
   •    839 रुपये का प्लान (84 दिन 2GB डेटा) अब 979 रुपये में पड़ेगा.
   •    2899 रुपये का प्लान (365 दिन, 1.5GB डेटा) अब 3499 रुपये में पड़ेगा.

5G लॉन्च करने की तैयारी कंपनी

Vi ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन-आइडिया 4G एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के साथ-साथ 5G सेवाएं शुरू करने के लिए अगली कुछ तिमाहियों में महत्वपूर्ण निवेश की योजना बना रही है. कंपनी ने हाल में आयोजित हुए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. कंपनी ने इस नीलामी में 50MHz का स्पेक्ट्रम खरीदा है. इसके लिए कंपनी ने 3,510 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है.

पोस्ट पेड प्लान्स में 10-20% तक इजाफा

पोस्ट पेड प्लान्स में 10% से 20% तक का इजाफा किया गया है. पहले इंडिविजुअल पोस्ट पेड प्लान 401 रुपये का था, जो अब बढ़कर 451 रुपये हो गया है. जबकि सबसे ज्यादा इजाफा फैमिली 4 लाइन प्लान में हुआ है, जो पहले 1001 रुपये का था, अब ये 20% बढ़कर 1201 रुपये हो गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago