✕

होम / यूटिलिटी / दीपावली के बाद पटाखों ने हवा को पहुंचाया खतरनाक स्‍तर पर, लगभग सभी इलाकों में रहा ये लेवल

दीपावली के बाद पटाखों ने हवा को पहुंचाया खतरनाक स्‍तर पर, लगभग सभी इलाकों में रहा ये लेवल

दिवाली के बाद राजधानी दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर इतना बढ जाता है कि वो सीवियर लेवल पर पहुंच जाता है। सुप्रीम कोर्ट के बैन के बावजूद इस साल भी दिल्‍ली एनसीआर में जमकर पटाखे फटे।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हर साल दीपावली के बाद राजधानी दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर इतना बढ़ जाता है कि वो सीवियर लेवल पर पहुंच जाता है. सुप्रीम कोर्ट के बैन के बावजूद इस साल भी दिल्‍ली-एनसीआर में जमकर पटाखे फोड़े गए, पटाखे इतने जमकर फटे कि दिल्‍ली में हवा का स्‍तर खतरनाक स्‍तर में पहुंच गया. दिल्‍ली के ज्‍यादातर इलाकों में मंगलवार को हवा 350 के पार रही. जो बेहद खतरनाक स्‍तर है. दिल्‍ली के ज्‍यादातर इलाके मैप में रेड नजर आ रहे हैं.

आखिर क्‍या रहा हवा का स्‍तर

दिल्‍ली के ज्‍यादातर इलाकों में हवा का स्‍तर बेहद ही खराब दर्ज किया गया. ओवर ऑल दिल्‍ली का वायु प्रदूषण वेरी पुअर स्थिति में नजर आया. लोधी रोड से लेकर आनंद विहार, पंजाबी बाग से लेकर रोहिणी सभी जगह के आंकड़े 350 से ज्‍यादा नजर आए. सेंटर फॉर साइंस के पर्यावरण एक्‍सपर्ट विवेक चटोपाध्‍याय बताते हैं कि आज की स्थिति है वो वेरी पुअर है. वो कहते हैं कि हम वायु प्रदूषण पर बात तो करते हैं लेकिन उसके लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं. लोगों में जो चेतना होनी चाहिए वो नहीं है.

क्‍या बच्‍चे जा सकते हैं स्‍कूल

आज दिल्‍ली में हवा का स्‍तर बेहद खराब स्‍तर में आ पहुंचा है. लेकिन दो तीन दिन बाद बच्‍चों के स्‍कूल भी खुलने जा रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्‍या इस खराब स्थिति में बच्‍चे स्‍कूल जा सकते हैं. इस सवाल के जवाब में विवेक कहते हैं कि रात या दिन के मुकाबले सुबह की जो हवा होती है वो बेहद खराब होती है. खराब हवा का लेवल बहुत नीचे होता है. ऐसे में बच्‍चों को स्‍कूल जाने से बचना ही बेहतर होता है.

क्‍या ऑड-ईवन का समय आ गया है

विवेक बताते हें कि ऑड-ईवन का फैसला हमारी सरकार 450 पर पहुंचने पर लेगी है. जब वायु की स्थिति बहुत ज्‍यादा खराब हो जाती है. ऐसे में भी वो समय फिलहाल आ गया है ऐसा नहीं लग रहा है. ऐसी स्थिति में दिल्‍ली में कंस्‍ट्रक्‍शन पर भी रोक लग जाती है. लेकिन यहां अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है.

वेरी पुअर स्थिति में क्‍या एहतियात बरतें

इस स्थिति में जानकारों का कहना है कि सुबह के वक्‍त अगर आप वॉक पर जाते हैं तो उसे बंद कर दें. इसी तरह बुजुर्गो को घर से अनावश्‍यक बाहर नहीं जाना चाहिए. अगर जाना पड़ तो मास्‍क पहनकर निकलें. घर के खिड़की दरवाजों को बंद करके रखें. जिससे जहरीली हवा कम से कम घर के अंदर आए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago