✕

होम / यूटिलिटी / केंद्र के बाद अब इस राज्य ने दिया सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इतना बढ़ जाएगा वेतन

केंद्र के बाद अब इस राज्य ने दिया सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इतना बढ़ जाएगा वेतन

हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 1 जुलाई से बढ़ोतरी की घोषणा की है. ये महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनके अक्टूबर महीने के वेतन के साथ मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार के बाद अब हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है. दरअसल, हरियाणा सरकार ने भी अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है. सरकार के आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 1 जुलाई से लागू होगा. ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनके अक्टूबर महीने के वेतन के साथ मिलेग. वहीं, एरियर का भुगतान बाद में किया जाएगा. तो चलिए खिर हरियाणा सरकार ने अपने फैसले में महंगाई भत्ते में कितना इजाफा किया है.

महंगाई भत्ते में हुई 3 प्रतिशत बढ़ोतरी
हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के आदेशानुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 1 जुलाई से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा. सरकार के आदेश में कहा गया है कि बढ़े हुए डीए और डीआर का भुगतान अक्टूबर के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा. वहीं, जुलाई से सितंबर के महीनों के एरियर का भुगतान दिसंबर में किया जाएगा.

केंद्र ने डीए में इतना किया था इजाफा
केंद्र ने 16 अक्टूबर को इस साल 1 जुलाई से प्रभावी महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिससे दिवाली त्योहार से पहले 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा हुआ. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन/पेंशन के 3 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले Mobikwik ने यूजर्स को दिया FD का तोहफा, इतना ज्यादा मिलेगा ब्याज


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago