✕

होम / यूटिलिटी / दूध पर महंगाई की मार, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, जानिए कितना हुआ महंगा

दूध पर महंगाई की मार, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, जानिए कितना हुआ महंगा

मदर डेयरी से पहले अमूल ने अपने पैकेट वाले दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दो सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. पहले अमूल ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इसके 12 घंटे बाद ही मदर डेयरी ने Delhi-NCR में दूध की कीमतों बढ़ोतरी का एलान कर दिया है. कंपनी ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. सभी प्रकार के दूध की कीमतों में वृद्धि सोमवार यानी आज 3 जून से लागू हो गई है. 

इतने बढ़े दूध के दाम

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा. टोन्ड मिल्क की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर होगी. वहीं डबल-टोन्ड दूध 50 प्रति लीटर की रेट पर मिलेगा. भैंस का दूध 72 रुपए प्रति लीटर और गाय का दूध 58 रुपए प्रति लीटर मिलेगा. सभी तरह के दूध की कीमतों में दो-दो रुपए का इजाफा किया गया है. मदर डेयरी ने यह फैसला लोकसभा चुनाव के नतीजों के ठीक एक दिन पहले लिया है.

चुनाव खत्म, महंगाई का मीटर चालू, दूध से लेकर टोल टैक्स तक सबकुछ महंगा

गर्मी से उत्पादन पर हुआ असर

मदर डेयरी वर्तमान में Delhi-NCR में प्रतिदिन 35 लाख लीटर ताजा दूध बेचती है. उसने आखिरी बार फरवरी 2023 में अपने तरल दूध की कीमतों में बदलाव किया था. कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उपभोक्ता कीमतें उतनी ही रखी गईं. इसके अलावा देश भर में गर्मी अभूतपूर्व रही है और इससे दूध उत्पादन पर और अधिक असर पड़ने की आशंका है. मदर डेयरी के अनुसार, वह दूध की बिक्री से होने वाली आय का औसतन 75-80 प्रतिशत हिस्सा खरीद में खर्च कर देती है. इससे ‘डेयरी फार्मिंग’ की निरंतरता और गुणवत्तापूर्ण दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है.

अमूल ने भी की है बढ़ोतरी

इससे पहले एक अन्य प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ाए हैं. अमूल ने दाम बढ़ाने का ऐलान एक दिन पहले रविवार को किया. अमूल के दूध के विभिन्न वेरिएंट के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं. यह बढ़ोतरी आज यानी सोमवार 3 जून से लागू हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड मिल्क और अमूल शक्ति मिल्क के दाम बढ़कर क्रमश: 72 रुपये, 66 रुपये और 60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago