✕

होम / यूटिलिटी / Digital Gold के फायदे ही फायदे, जानें Google Pay और Paytm पर कैसे खरीदें?

Digital Gold के फायदे ही फायदे, जानें Google Pay और Paytm पर कैसे खरीदें?

इन दिनों डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में पेमेंट ऐप Google Pay और Paytm भी लोगों को डिजिटल गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इस साल 23 अक्टूबर (रविवार) को धनतेरस है. इस विशेष दिन जमकर सोना और चांदी खरीदा जाता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि सोना या चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बना रहती है. ऐसे में दुकानदार से लेकर खरीददार तक यह मौका चूकना नहीं चाहता. डिजिटल प्लेटफॉर्म भी इसमें पीछे नहीं हैं.

Digital Gold लेने से क्या है फायदा
इन दिनों डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में पेमेंट ऐप Google Pay और Paytm भी लोगों को डिजिटल गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है. डिजिटल गोल्ड खरीदने का फायदा ये होता है कि इसके लिए आपको कोई मेकिंग चार्ज नहीं देना होता. इसके अलावा इसे सुरक्षित रखने के लिए भी आपको कुछ नहीं करना पड़ता. ध्यान रखिए डिजिटल गोल्ड पूरी तरह से डिजिटल होता है, यानी यह फिजिकली तौर पर आपको नहीं मिलता, लेकिन भाव ओरिजिनल गोल्ड वाला ही होता है. इसे आप जब मर्जी, तब बेच सकते हैं और जिस दिन आप इसे बेचेंगे, तो आपको उस दिन का भाव ही मिलेगा, इसलिए रिस्की कम और फायदेमंद ज्यादा है, इसलिए लोगों का रूझान डिजिटल गोल्ड की ओर बढ़ा है. इसलिए आप 23 अक्टूबर को धनतेरस के खास मौके पर Google Pay और Paytm से आसानी से डिजिटल पेमेंट खरीद सकते हैं.

आइए, अब जानते हैं कि यदि आप Paytm से डिजिटल गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको उसके लिए किन Steps को फॉलो करना होगा....

Step 1: स्मार्टफोन पर Paytm App डाउनलोड करें.
Step 2: डाउनलोड करने के बाद Paytm App में लॉगइन करें.
Step 3: इसके बाद ऑल सर्विसेज सेक्शन में जाएं.
Step 4: इसके सेक्शन के सर्च बार में गोल्ड टर्म सर्च करें और फिर उस पर क्लिक करें.
Step 5: विकल्पों में से चुनें - राशि में खरीदें या ग्राम में खरीदें
Step 6: इसके बाद वह राशि दर्ज करें जिसे आप खरीदना चाहते हैं और आगे बढ़ें पर क्लिक कर दें.
Step 7: आप पेटीएम वॉलेट, यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और डिजिटल गोल्ड आपका हो जाएगा.

Google Pay से डिजिटल गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको उसके लिए किन Steps को फॉलो करना होगा....

Step 1: प्ले स्टोर से स्मार्टफोन पर Google Pay App डाउनलोड करें.
Step 2: इसके बाद Google Play App में लॉगइन करें.
Step 3: इसके बाद New पर टैप करें.
Step 4: सर्च बार में जाकर 'गोल्ड लॉकर' सर्च करें.
Step 5: सर्च होने के बाद आपको गोल्ड लॉकर दिखने लगेगा, उसे टैप करें.
Step 6: टैप करने के बाद खरीदें पर क्लिक करें. आपको टैक्स सहित सोने का मौजूदा दर दिखाई देगा.
Step 7: आप जिस प्राइस पर खरीददारी की प्रक्रिया शुरू करेंगे वो 5 मिनट के लिए लॉक हो जाएगा.
Step 8: जितने मूल्य का सोना खरीदना चाहते हैं, उसे INR में डाल दें.
Step 9: चेक मार्क टैप करें और अपनी फेवरेट पेमेंट सिस्टम चुनें.
Step 10: भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें पर टैप करें और पुष्टि होते ही लेन-देन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago