✕

होम / यूटिलिटी / दिल्‍ली-अयोध्‍या के बीच चलने वाली वंदे भारत में जुड़ा एक नया स्‍टॉपेज, इस शहर को मिलेगी सुविधा

दिल्‍ली-अयोध्‍या के बीच चलने वाली वंदे भारत में जुड़ा एक नया स्‍टॉपेज, इस शहर को मिलेगी सुविधा

आनंद विहार टर्मिनल और अयोध्या कैंट और के बीच चलने वाली Vande Bharat Express ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन पर भी रुकेगी. इससे यात्रियों को काफी साहूलियम होगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, इस रूट पर चलते वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक और स्टॉपेज जुड़ गया है. अब वंदे भारत ट्रेन यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जंक्शन पर भी रुकेगी. इसे लेकर भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है. रेलवे ने कहा है कि अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन का इस ठहराव का फैसला अभी परीक्षण के तौर पर लिया गया है. तो चलिए जानते हैं अलीगढ़ स्टेशन पर वंदे भारत कब कितनी देर तक रुका करेगी? 

16 अगस्त से शुरू होगा ये परीक्षण
रेलवे ने एक बयान जारी करते हुए सूचना दी है कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 22425/22426 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल- अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को दिनांक 16.08.2024 से अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर रोकने का फैसला लिया गया है.

2-2 मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन
रेलवे ने बताया है कि 22426 आनंद विहार टर्मिनल- अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.30 बजे जबकि 22425 अयोध्या कैंट- आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस रात्रि 9.33 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी. दोनों दिशाओं मे यह ठहराव 2-2 मिनट के लिए होगा.

तीर्थ यात्री और पर्यटकों की यात्रा को सुखद बना रही वंदे भारत
अयोध्या भारत का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ने इस शहर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह ट्रेन अयोध्या को दिल्ली, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ती है. इससे तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए यात्रा करना आसान हो गया है. आपको बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसे स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है. यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. ट्रेन यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करती है. 

इसे भी पढ़ें-अब NBFC से 3 महीने के अंदर निकाल सकेंगे FD का पूरा पैसा, जानिए ब्याज भी मिलेगा या नहीं?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago